दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : क्षत्रिय महासभा की शाखा बरेली द्वारा शांति विहार बदायूं रोड पर प्रयागो बारात घर में 15 वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी आंवला के जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक सिंह रामपुरा रतन, ग्राम प्रधान श्रीमती सुदामा तोमर लोंगपुर को महाराणा प्रताप का चित्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टर बीनू सिंह, डॉक्टर संजय सिंह को फूल माला व पटका पहनकर महाराणा प्रताप का चित्र देखकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में खेल के क्षेत्र में अहम चौहान, पारस सिंह, कक्षा 10 के आकाश भदोरिया, रघुवंश तोमर, प्रगति सिंह, दिव्यांशी सिंह, अंश प्रताप सिंह, कक्षा 12 के हर्षवर्धन सिंह तोमर, सूर्य प्रताप सिंह सोलंकी, स्नातक में पारुल सिंह, प्राची सिंह, आयुशी सिंह और स्नातकोत्तर में आकृति सिंह को महाराणा प्रताप का चित्र देकर फूल माला व पटका पहनकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह। भेट किया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के प्रधान महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, मंडल महासचिव हरवीर सिंह, जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री देवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष वी एस सेंगर, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार, अमित तोमर, पी पी सिंह, अर्चना सिंह, अरुण तोमर ने बिचार रखे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने तथा संचालन वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने किया।