पांचाल समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दिया समर्थन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कांग्रेस की सरकार आने पर प्रत्येक व्यक्ति का 25 लाख तक का होगा फ्री ईलाज : अशोक अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र, 29 सितंबर : कांग्रेस को दिन प्रतिदिन समाज के अनेक वर्गो का समर्थन मिल रहा है। रविवार को पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पांचाल समाज ने अशोक अरोड़ा को सर्वसम्मति से समर्थन देने का फैसला लिया। कार्यक्रम के आयोजक पांचाल समाज के प्रधान साहब सिंह, पूर्व प्रधान वेद प्रकाश, पूर्व प्रधान जयपाल, मा. हरिसिंह पांचाल, सोमदत्त पांचाल धर्मसिंह एडवोकेट, बलविंद्र सिंह, सुशील पांचाल, शशी भूषण, अमरजीत पांचाल, फतेहचंद के नेतृत्व में पांचाल समाज के सैंकडों लोगों ने अरोड़ा का कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया और सर्वसम्मति को समर्थन देकर उन्हे भारी बहुमत से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। अरोड़ा ने समर्थन देने के लिए पांचाल समाज का आभार जताया और कहा कि इस समाज ने प्रत्येक चुनाव में मेरा साथ दिया है वे पांचाल समाज का दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त करते हैं। गत देर रात्रि सेक्टर 13 में आयोजित जनसभा में आम आदमी पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सयुंक्त सचिव ओम सिंह अश्फाक व उनकी धर्मपत्नी यशोदा रानी ने आप का अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अरोड़ा ने इन दोनों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। वहीं रविवार को अशोक अरोड़ा एकता विहार में यशेंद्र शर्मा के निवास स्थान, पटियाला बैंक कॉलोनी पुल के नीचे, पाल पलाजा, शिवालिक मॉटर्स, राजेंद्र नगर, मसीतां हाऊस, शास्त्री मार्किट, ज्योतिनगर, लायलपुर बस्ती, श्याम कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी में चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
अशोक अरोड़ा ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर प्रत्येक व्यक्ति का 25 लाख रूपए तक का ईलाज निशुल्क करवाया जाएगा। इसी के साथ-साथ ऑल्ड पैंशन स्कीम लागू करने की गारंटी भी कांगे्रस ने अपने घोषणा पत्र में दी है। अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा पैंशन को दोगुना करके 6 हजार रूपए प्रति माह किया जाएगा। महिलाओं के रसोई खर्च के लिए दो हजार रूपए प्रति माह दिए जाएंगें और इसके अलावा गैस सिलेंडर 500 रूपए में दिया जाएगा। उन्होने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। थानेसर हलके के लोगों को भी सत्ता में भागीदारी पाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में अधिक अधिक मतदान करने की अपील अशोक अरोड़ा ने की। थानेसर नगर परिषद में व्यापक भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए उन्होने कहा कि प्रोपर्टी आईडी ठीक करवानी हो, एनडीसी लेनी हो, कोई भी काम बिना पैसे के नही होता। बिना खर्ची और पर्ची नौकरी देने का दावा करने वाली सरकार के राज में नप थानेसर में भाजपा प्रत्याशी के अपने रिश्तेदार नौकरी पर लगे हुए हैं। जोकि भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। शहर की सडक़ें टूटी पडी हैं। पानी निकासी का कोई प्रबंध नही है। थोडी सी बरसात आने पर ही पूरा शहर जलमग्न हो जाता है लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर जाता है। सफाई व्यवस्था में थानेसर शहर प्रदेश में सबसे नीचले पायदान पर है। कानून व्यवस्था का दिवाला पिटा हुआ है। शहर के व्यापारियों से रंगदारी वसूली जा रही है। शहर के दो दर्जन से अधिक व्यापारियों और लोगों ने पुलिस सुरक्षा ले रखी है। उन्होने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के 10 साल के कुशासन से छुटकारा पाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें।
पंचाल समाज सभा के पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचने पर अशोक अरोड़ा का स्वागत करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कृष्ण बजाज ने अपने समर्थनको के साथ गांव अमीन में ली चाय की चुस्की।

Sun Sep 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। गांव आलमपुर में कृष्ण बजाज के विशाल जनसभा में राष्ट्रीय प्रचारक सुमित हिंदुस्तानी ने किया सम्बोधन।थानेसर के कीर्ति नगर कॉलोनी के लोगो ने कृष्ण बजाज को भारी मतों से जिताने का वादा किया। कुरुक्षेत्र : […]

You May Like

advertisement