कुरुक्षेत्र लाडवा 01 अक्टूबर : लाडवा हलके के मथाना गांव के सरपंच रवि और उनके समर्थकों ने गांव में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया। सरपंच रवि और उनके साथियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना समर्थन देकर भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में म्हारा हरियाणा अब एक विकसित प्रदेश बनेगा। जिसमें हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रूपये हर महीने दिए जाएंगे, किसानों की 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद जारी रहेगी, प्रदेश के दो लाख युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम भाजपा की सरकार करेगी। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी को सभी गांवों में सभी क्षेत्र में परिवारजन के समान देवतुल्य मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा की देवतुल्य जनता का जोश और उत्साह देखते बन रहा है और यह बताने के लिए काफी है कि हम ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे।
You May Like
-
3 years ago
यज्ञ से बनता मनुष्य का जीवन मंगलमय : हरिओम
-
2 years ago
बढ़ी गलन और ठंडक से छात्रा की मौत , मचा कोहराम