आपसी गुटबाजी व मतभेद भुलाकर अशोक अरोड़ा को समर्थन दे रहे लोग।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जांगडा समाज व व्यापारी वर्ग ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दिया समर्थन।
नगर परिषद बनी भ्रष्टाचार का अड्डा, दलालों का नाम उजागर क्यों नही करते भाजपा प्रत्याशी सुधा : अशोक अरोड़ा।
कहा, कांग्रेस का चुनाव जनता स्वयं लड़ रही है।
अरोड़ा ने भाजपा के सेवा, सुरक्षा और विकास के दावे की खोली पोल।

कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर : कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को लोग आपसी गुटबाज व मतभेद भुलाकर सामुहिक रूप से समर्थन देने का ऐलान कर रहे हैं। चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए गांव में पहुंचने पर अरोड़ा का जहां भव्य स्वागत किया जा रहा है वहीं मंच से पूरा गांव अरोड़ा के समर्थन में फैसला लेने की घोषणा कर रहे हैं। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा अपने विरोधी प्रत्याशियों पर काफी भारी पड़ रहे हैं। समाज के अनेक वर्गो द्वारा अरोड़ा को समर्थन देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज संधू पैलेस में सुभाष जांगडा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जांगडा समाज ने अशोक अरोड़ा के पक्ष में मतदान करने का फैसला लिया। वहीं पंजाबी धर्मशाला में आयोजित व्यापारी सम्मेलन मेें भी अरोड़ा के पक्ष में मतदान करने का फैसला लिया गया। शहर के व्यापारियों ने सर्व सम्मति से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की घोषणा की। अरोड़ा ने व्यापारियों, जांगड़ा समाज सहित समर्थन देने वाले सभी वर्गों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का चुनाव जनता खुद लड़ रही है।
अरोड़ा ने मंगलवार को गांव दयालपुर, आलमपुर, सुनहेडी, ईशाकपुर, कंवार खेडी, तिगरी खालसा, बीड अमीन, फतुहपुर, किरमच, समसीपुर, आंचला चौक, शांति नगर, सेक्टर 13, सेक्टर 5 में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। अरोड़ा ने अपने संबोधन में भाजपा द्वारा सेवा, सुरक्षा व विकास के दावे की पोल खोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पास जो भी वर्ग न्याय मांगने गया उसकी पुलिस की लाठियों से सेवा की गई। इसी प्रकार आज पूरा हरियाणा अपराध में नंबर एक पर है। थानेसर में व्यापारियों से फिरौती व रंगदारी वसूली जा रही है। दो दर्जन से अधिक नगर के गणमान्य लोगों और व्यापारियों ने अपनी जान बचाने के लिए पुलिस सुरक्षा ले रखी है। जहां तक विकास की बात है। थानेसर शहर स्वच्छता में हरियाणा में सबस नीचले पायदान पर है। 5 हजार करोड़ रूपए से विकास करवाने का दावा करने वाली भाजपा के राज में थानेसर शहर गंदगी, आवारा पशुओं और आवारा कुत्तों का शहर बनकर रह गया है। शहर में गदंगी के ढेर लगे पडे हैं। सिवरेज व्यवस्था ठप्प है। गलियां सडके टूटी पडी है। नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। एनडीसी लेनी हो या फिर प्रोपर्टी आईडी ठीक करवानी हो कोई भी काम बिना पैसे के नही होता। लगभग 20 वर्षों से सुधा परिवार नगर परिषद पर काबिज है। नप के दलालों के नाम उजागर करने का वायदा करने वाले सुभाष सुधा एक वर्ष से चुप्पी साधे बैठे हैं। इनकी मिलीभगत से ही जनता को लूटा जा रहा है। उन्होने कहा कि आज प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। भाजपा के 10 साल के कुशासन से दुखी जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। प्रदेश से भाजपा का जाना और कांग्रेस सरकार का आना निश्चित है।
चुनावी जनसभा में जनता का अभिवादन का करते कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन।

Sat Oct 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 2 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विश्वविद्यालय के श्रीमद भगवद गीता सदन के प्रांगण में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. […]

You May Like

Breaking News

advertisement