जयराम विद्यापीठ में नवरात्र अवसर पर हो रहा है दुर्गा सप्तशती पाठ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

भगवती को प्रसन्न करने व सर्वकल्याण के लिए डाली जा रही है हवन में आहुतियां।

कुरुक्षेत्र, 5 अक्तूबर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से विद्यापीठ में मां भगवती का आहवान कर नवरात्र महोत्सव के अवसर पर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। नवरात्र के तीसरे दिन भी यज्ञ शाला में हवन में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डाली गई और पूजन किया गया। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि मंडप तथा कुंड के चारों ओर विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा मार्कण्डेय पुराणोक्त श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अनुष्ठान में मां भगवती स्वयं लक्ष्मी स्वरूप में आकर स्थिर रूप में अनुष्ठान करवाने वाले भक्त के घर में निवास करती है। जिसकी कृपा से मनुष्य समस्त मनोरथों और कामनाओं को प्राप्त कर मुक्ति को प्राप्त होता है। नवरात्र पूजन में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी भी शामिल हुए।
जयराम विद्यापीठ में पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विरासत में बनी विश्व की सबसे बड़ी सांझी

Sun Oct 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सांझी उत्सव का समापन समारोह 11 अक्टूबर को।सांझी विजेताओं को बांटे जाएंगे लगभग डेढ़ लाख रुपये के पुरस्कार। कुरुक्षेत्र : लोक कला सांझी धीरे-धीरे विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई है। लोककला सांझी को बचाने […]

You May Like

advertisement