मेहनगर ब्लाक पर पहले ही दिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 18 न्याय पंचायतों से कुल 801 नामांकन हुआ दाखिल
स्थानीय ब्लाक मेहनगर में नामांकन दाखिल करने के लिए पहले ही दिन कुल 801पर्चे भरे गए। जिसमें 459 पर्चे प़धान पद के लिए और 259 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए और 73 पर्चे सदस्य के लिए 18 न्याय पंचायतों के लिए सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में पर्चे भरे गए।
शासन के निर्देशानुसार 200 मीटर पहले ही पुलिस बैरियर लगाकर चार पहिए वाहन और दो पहिए वाहन को अन्दर नहीं जाने दिया गया। केवल प़त्यासी के साथ एक प़स्तावक को ही अन्दर जाने दिया जाता था। वहीं पर उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी भी ब्लाक परिसर का चक्कर लगाती रही। थानाध्यक्ष सुनील चन्द्र तिवारी भी पुलिस बल के साथ चक्कर लगाते रहे। विकास खण्ड अधिकारी सन्तोष नारायण गुप्ता आरो राजकुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।