उत्तराखंड:-लोहड़ी पर्व मनाया गया,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक
🙏 आपको यह जानकारी देते हुए अति हर्ष हो रहा है आज हमारे पंजाबियों के सबसे बड़े पर्व लोहड़ी 🔥 के कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड के देहरादून प्रेम की नगरी प्रेमनगर से सुबह 11:00 बजे हुई।
सर्वप्रथम🔥🌹💐
साईं वृद्धा आश्रम मोहनपुर प्रेमनगर देहरादून से कि
जहां हमारे रहने वाली कई बुजुर्ग महिला, पुरुषों को लोहड़ी के पर्व की बधाई देते हुए मिष्ठान एवं प्रसाद वितरण किए गए। इसी के साथ साईं वृद्धा आश्रम के संचालक
श्री रघुवीर सिंह रावत जी को हमारे अति सम्मानित गढ़वाल प्रभारी , कर्मठ, जुझारू
श्री जी एस आनंद जी, जिला प्रभारी
श्री बलदेव जयसवाल जी द्वारा शोल पहनाकर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित हमारी
प्रेमनगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा, संगठन मंत्री अनीता मल्होत्रा जी, हमारे पंजाबी समाज के सेवक दीपक नरूला जी व बंटी अरोड़ा जी द्वारा सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किए।
इसी के साथ हमारी बड़ी बहन अति सम्मानित श्रीमती गुरदीप कौर (महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा)
द्वारा लोहड़ी पर्व के बारे में सभी को जानकारियां दी। व हमारे प्रेमनगर अध्यक्ष
अमित भाटिया ( मोनू) जी द्वारा सभी को लोहड़ी पर्व की ढेरों शुभकामनाएं दी गई।
इस अति सुंदर कार्यक्रम का संचालन
उपमा प्रेमनगर के युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित ग्रोवर जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सरदार मोहन सिंह खालसा जी, उपमा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष राधिका भाटिया जी, सरदार अमनदीप सिंह जी, पुलकित भाटिया जी आदि उपस्थित रहे।