बारिश ने बढ़ाई गलन और कंपकंपी बूंदाबांदी की संभावना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मौसम विभाग ने जिले में गुरुवार को बारिश की भविष्यवाणी की थी। जिसका सीधा असर देखने को मिला। देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी दोपहर तक जारी थी। वहीं इससे पहले बुधवार को दिन में धूप खिलने के बावजूद पारा लुढ़क गया। शाम को बर्फीली हवाएं चलने से ठंड और बढ़ गई।
कई दिन लगातार पड़े कोहरे के बाद गुरुवार को बारिश ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बर्फीली हवाओं की वजह से सर्दी का असर ज्यादा हो रहा है। 22 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाएं सर्दी में सितम ढा रही है। रातभर जारी बूंदाबांदी के कारण बरेली में ठंड का असर और अधिक बढ़ गया है। बारिश ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से शहर की सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। ऑफिस और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे और कर्मचारी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। आठवीं तक के सभी स्कूलों को बढ़ती ठंड की वजह से दो दिन के लिए बंद कर दिया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम 15.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 100 प्रतिशत और शाम को 84 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार 8-10 किलोमीटर दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार हुई बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोरी करने के इरादे से घुसे ठेकेदार के बेटे ने की थी चौकीदार की हत्या

Fri Jan 17 , 2025
चोरी करने के इरादे से घुसे ठेकेदार के बेटे ने की थी चौकीदार की हत्या दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज के परसाखेड़ा स्थित एक फैक्टरी में चार दिन पहले हुई चौकीदार की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम में पेंच फंसा पर सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement