नो हेलमेट नो पेट्रोल, मनुहार करते रहे और पैदल खींचते रहे बाइक, नहीं मिला पेट्रोल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर नो हेलमेट नो पेट्रोल की व्यवस्था का कड़ाई से पालन शुरू हो गया है। अधिकतर पेट्रोल पंपों पर लोग हेलमेट लगाकर पेट्रोल लेते नजर आये। कई बाइक सवारों को बगैर पेट्रोल के ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि कुछ लोग जुगाड़बाजी कर पेट्रोल लेने में कामयाब हो गये।
डीएम रविंद्र कुमार ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए 20 जनवरी से नो हेलमेट, नो पेट्रोल नीति को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए थे। सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और नो हेलमेट-नो पेट्रोल के होर्डिंग्स लगाने को भी अनिवार्य किया गया था। आदेश का मकसद दोपहिया वाहन चालकों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। सोमवार को जिले के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर पंप कर्मियों ने बिना हेलमेट वाले लोगों को पेट्रोल देने से मना कर दिया। कई वाहन चालक बिना पेट्रोल लिए ही लौटने पर मजबूर हुए। हालांकि कुछ पंपों पर डीएम के आदेश का असर नहीं दिखा। वहां बिना हेलमेट वालों को भी पेट्रोल दिया जा रहा था।
एक युवक जो बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचा, उसे कर्मियों ने पेट्रोल देने से मना कर दिया। युवक को बिना पेट्रोल लौटना पड़ा। बिना हेलमेट पेट्रोल देना अब संभव नहीं। यह कदम सभी की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। डीएम के नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नीति के आदेश का पालन किया जा रहा है। सुबह से कई वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पति से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान

Tue Jan 21 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पूर्वी के बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पति के साथ बात कर रही 50 वर्षीय महिला ने अचानक ट्रैक पर गुजरी मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। पल भर के अंदर पत्नी को लाश में तब्दील होते देख पति स्तब्ध रह गया। गांव […]

You May Like

advertisement