युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में मनाया जाएगा राष्ट्रीय सप्ताह।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में मनाया जाएगा राष्ट्रीय सप्ताह।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र 12 जनवरी:- नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाया जाएगा। जिला युवा अधिकारी तथा लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कांता बतान के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों व युवा मंडलों की ओर से युवाओं को विभिन्न विषयों पर सप्ताह भर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जाएगा। इसके तहत युवाओं को देश के प्रति कर्तव्य और अधिकार के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रेरणा के अपार स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की कहीं एक एक बात हमें ऊर्जा से भर देती है। स्वामी विवेकानंद ने आध्यात्मिक, धार्मिक ज्ञान के बल पर समस्त मानव जीवन को अपनी रचनाओं के माध्यम से सीख दी। वे हमेशा कर्म पर भरोसा रखने वाले महापुरुष थे। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए तब तक कोशिश करते रहना चाहिए, जब तक कि लक्ष्य हासिल नहीं हो जाए । उनका मानना था कि हर शख्स को अपनी जिंदगी में एक विचार या फिर संकल्प निश्चित करना चाहिए और अपनी पूरी जिंदगी उसी संकल्प के लिए न्योछावर कर देनी चाहिए तभी आपको सफलता मिल सकेगी। स्वामी विवेकानंद युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श महापुरुष है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर व सरस्वती तीर्थ पिहोवा में 13 जनवरी को पूजा-पाठ करने पर प्रतिबंध।

Wed Jan 13 , 2021
ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर व सरस्वती तीर्थ पिहोवा में 13 जनवरी को पूजा-पाठ करने पर प्रतिबंध। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877कैमरामैन – अंकित शर्मा। कुरुक्षेत्र 12 जनवरी :- जिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि 13 जनवरी को अमावस्या होने की वजह से काफी […]

You May Like

advertisement