श्रद्धेय सतगुरु श्री राम नाथ अरोड़ा जी की अन्तिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

शहर के धार्मिक संगठनों और गण मान्य लोगों ने दी भावभीनी विदाई

पवन कालरा( संवाददाता)

बरेली : श्री वैष्णों देवी बुआ दाती संकीर्तन मण्डल के संस्थापक श्रद्धेय सतगुरु श्री राम नाथ अरोड़ा जी को अन्तिम यात्रा के साथ भावभीनी दी गई । आज प्रातः से ही उनके निवास पर स्थानीय और उत्तरांचल, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से आए श्रद्धालुओं का तातां लगा रहा ।
श्रद्धेय सतगुरु महाराज जी का भव्य सुसज्जित वाहन अन्तिम दर्शन यात्रा के रूप में सर्वप्रथम उनके निवास से श्रद्धालुओं के सैलाब के साथ भजन कीर्तन करते हुए स्थानीय श्री हरमिलाप शिव शक्ति मन्दिर, जनकपुरी में पहुंचा जहां से उन्हें झिड़ी धाम आश्रम के सन्त निवास में श्रद्धालुओं को अन्तिम दर्शन कराने के आशय से विराजमान किया गया। लगातार 3 घंटे के भजन कीर्तन में स्थानीय और बाहर से आए श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गुरुदेव को श्रद्धा सुमन समर्पित किए। अंत में उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विधि विधान के साथ विलीन कर दिया गया । हजारों श्रद्धालुओं की नम आंखें उनकी अपूरणीय क्षति का बयान कर रही थी ।उनकी यात्रा में बरेली के समस्त गणमान्य लोगों में अपनी भागीदारी दी और शहर के समस्त धार्मिक संगठन श्री हरमिलाप शिव शक्ति मन्दिर, श्री बांके बिहारी मन्दिर, श्री दरगाह मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री रामायण मंदिर और पंजाबी महासभा ,पंजाबी कल्याण सेवा समिति और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे । यह जानकारी मंडल के मीडिया प्रभारी भजन गायक जगदीश भाटिया ने दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एन०डी०पी०एस एक्ट के अन्तर्गत जब्त विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के डिस्पोजल/विनिष्टीकरण के सम्बन्ध में

Sat Jan 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय की अध्यक्षता में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा सदर मालखाना (आबकारी) एवं थाना भमोरा जनपद बरेली में जमा, माननीय न्यायालय द्वारा निर्णित एन०डी०पी०एस एक्ट के अन्तर्गत जब्त विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों का माननीय न्यायालय एवं विभागाध्यक्ष से […]

You May Like

Breaking News

advertisement