उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें : आदित्यनाथ

अश्वनी कुमार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश वासियों को राज्य के 76वें स्थापना दिवस की बधाई दी और मिलकर उत्तर प्रदेश को ‘विकसित-आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर बधाई संदेश में कहा, रघुकुलनंदन’ प्रभु श्री राम एवं योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली, बाबा श्री विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभिंिसचित, सृजन, संस्कृति, संस्कार व शौर्य की गौरवशाली धरा उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ नया उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, आइए, हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को ‘विकसित-आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने का संकल्प लें।

उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा,उन्नति के रथ पर, बदलाव के पथ पर उत्­तर प्रदेश मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम व लीलाधर श्री कृष्ण की जन्मभूमि, महाकुम्भ की धरती तथा विविधता में एकता को समेटे लोक कला, संस्कृति, धर्म, संस्कार एवं अपने ऐतिहासिक शौर्य गाथा से परिपूर्ण वीर धरा हमारे उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मौर्य ने कहा, ह्ल प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर आप सभी के विकास, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए संकल्प बद्ध है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर कहा मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम व लीलाधर श्री कृष्ण की जन्मभूमि, महाकुम्भ की धरती तथा संस्कृति, धर्म, संस्कार एवं अपने ऐतिहासिक शौर्य गाथा से परिपूर्ण वीर धरा हमारे उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था, लेकिन इसका स्थापना दिवस 2018 से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक की पहल पर इसकी शुरूआत हुई। मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार बनने के कुछ माह बाद ही सरकार ने स्थापना दिवस समारोह मनाने की घोषणा की थी और अगले वर्ष से लगातार यह समारोह आयोजित किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभाकामना और बधाई दी है। एक बयान में कहा गया है, नाइक जब उत्तर प्रदेश के राज्यपाल थे तब उनके सुझाव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रति वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का निर्णय किया था। बयान में नाइक के हवाले से कहा गया है, लगातार आठ से इस तरह उत्तर प्रदेश दिवस मनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी सरकार अभिनंदन की हकदार है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नायब सिंह सैनी ने अपने जन्मदिन किया ऐलान, पत्रकारों को जल्द ही कैशलैस इलाज की सुविधा दी जाएगी, घोषणा पहले हो चुकी है : नायब सिंह सैनी

Sat Jan 25 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक एमडब्ल्यूबी ने मुख्यमंत्री का मीडिया सैक्ट्री बनाने पर सी एम का आभार व्यक्त। चंडीगढ़,25 जनवरी : हरियाणा के पत्रकारों को जल्द ही कैशलैस इलाज की सुविधा दी जाएगी। यह आश्वासन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने जन्मदिन के मौके पर मिलने आए मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के […]

You May Like

advertisement