थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा एक जेसीबी मशीन सहित दो ट्रैक्टर ट्रालियों को अवैध खनन मिट्टी खोदते हुए पकड़ लिया थाने पर लाकर किया गया सीज

थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा एक जेसीबी मशीन सहित दो ट्रैक्टर ट्रालियों को अवैध खनन मिट्टी खोदते हुए पकड़ लिया थाने पर लाकर किया गया सीज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना पुलिस एवं चौकी परसाखेड़ा पुलिस द्वारा एक जेसीबी मशीन एवं दो ट्रैक्टर ट्राली को एक खेत से अवैध खनन करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। तथा जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली में मिटटी भरी हुई है, जिन्हें पड़कर परसा खेड़ा चौकी पर लाकर खड़ा कर सीज करने की कानूनी कार्रवाई की गई है । वहीं जानकारी करने पर चौकी इंचार्ज परसाखेड़ा सौरभ यादव द्वारा बताया कि झुमका चौराहे पर थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ चैकिंग कर रहे थे इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक को जानकारी मिली की परसाखेड़ा रेलवे लाइन के पास जेसीबी मशीन से खेती की जमीन से अवैध खनन हो रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी परसाखेड़ा सौरभ यादव को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा गया। तथा एक जेसीबी मशीन खेती की जमीन से अवैध मिट्टी खनन कर दो ट्रैक्टर -ट्राली में भर रही थी । जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया और थाना सीबीगंज क्षेत्र की चौकी परसाखेड़ा पर लाकर खड़ा कर सीज करने की कानूनी कार्रवाई की गई है।
वहीं प्रभारी निरीक्षक सुरेश गौतम ने कहा कि थाना क्षेत्र में जेसीबी मशीन से अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। और अगर कोई भी जेसीबी मशीन से अवैध खनन करते पाया गया , तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमृत वेला संस्था सदस्यों ने श्री लोकेश तलवाड़ जी की 33वीं विवाह की वर्षगांठ भजन सत्संग कर मनाई

Tue Jan 28 , 2025
अमृत वेला संस्था सदस्यों ने श्री लोकेश तलवाड़ जी की 33वीं विवाह की वर्षगांठ भजन सत्संग कर मनाई प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर, बज़ार राम सूखदास मे हुआ भजन सत्संग (पंजाब)फिरोजपुर 26 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर, बाजार रामसुख दास मे 1 बजे अमृत […]

You May Like

advertisement