महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दिया जा रहा 3 लाख रुपए तक का ऋण : नेहा सिंह

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दिया जा रहा 3 लाख रुपए तक का ऋण : नेहा सिंह।

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

कुरुक्षेत्र 1 फरवरी : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। महिला विकास निगम के माध्यम से राज्य की विधवा, तलाकशुदा या कानूनी रूप से अलग हुई महिलाओं को बैंकों के माध्यम से अपना स्वयं का व्यवसाय करने के लिए 3 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
उपायुक्त ने कहा कि योजना के तहत बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा अनुदान के रूप में अदा करके की जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए व अवधि 3 वर्ष जो भी पहले होगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो। महिला की वार्षिक आमदनी 3 लाख रुपए से ज्यादा ना हो और महिला हरियाणा की स्थायी निवासी हो। योजना में मसाला यूनिट, डोना बनाना, रेडीमेड गारमेंट्स, ब्यूटी पार्लर, ऑटो रिक्शा इत्यादि शामिल है। इच्छुक महिलाएं आवेदन करने के लिए व फार्म प्राप्त करने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।

vvnewsvaashvara

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़,उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: डीएम साहब के नाम पर कलेक्ट्रेट कर्मियों से मांगी रकम, मुकदमा दर्ज

Sat Feb 1 , 2025
उत्तराखंड: डीएम साहब के नाम पर कलेक्ट्रेट कर्मियों से मांगी रकम, मुकदमा दर्ज, सागर मलिक संपादक उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां देहरादून में एक अज्ञात व्यक्ति ने जिलाधिकारी सविन बंसल के नाम पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों से फंड की मांग की। यह मामला तब […]

You May Like

Breaking News

advertisement