जयराम कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नेशनल यूथ डे मनाया गया।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
जयराम कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित हुई ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रतियोगिताएं।
कुरुक्षेत्र, 12 जनवरी :- जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में श्री जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लौहार माजरा में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नेशनल यूथ डे मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में छात्राओं के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। निबंध लेखन प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता तथा समूह परिचर्चा के अंतर्गत छात्राओं ने पूरे उत्साह से भागीदारी दिखाइए। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि निबंध लेखन में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को याद करते हुए अपने मन के भावों की अभिव्यक्ति लेखनी के माध्यम से अभिव्यक्त की। काफी संख्या में छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का प्रण भी लिया। छात्राओं ने अपने आसपास के लोगों को, परिवार को, समाज को भी स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं चरित्र से अवगत कराया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. नीता शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी महान संत थे। जिन्होंने अपने ज्ञान को पूरे विश्व भर में फैलाते हुए धर्म के विषय में लोगों का नजरिया बदला और उन्हें अध्यात्म एवं वेदांत से परिचित कराया। शिकागो में दिए गए उनके भाषण ने विश्वभर को भारत के अतिथि देवो भव, सहनशीलता तथा सार्वभौमिक स्वीकार्यता के विषय में परिचित कराया। जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष सदियों में एक बार जन्म लेते हैं। जो अपने बाद भी लोगों को निरंतर प्रेरित करने का कार्य करते हैं। यदि उनके बताए हुए रास्ते पर आज का युवा चले और उनकी शिक्षाओं पर अमल करें तो समाज से हर प्रकार की बुराई को दूर करने में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए छात्राएं। साथ ही स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नेशनल यूथ डे पर शपथ लेते हुए छात्राएं एवं प्राध्यापिकाएँ।