श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार वरिष्ठ पत्रकार व सम्पादक प्रीतम राठौर प्रदेश सचिव नियुक्त

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार वरिष्ठ पत्रकार व सम्पादक प्रीतम राठौर प्रदेश सचिव नियुक्त।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार हैं प्रीतम राठौर।

चंडीगढ़ 13 फरवरी : हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार व सम्पादक प्रीतम राठौर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव प्रीतम राठौर को संघ के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “प्रीतम राठौर एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। प्रदेश सचिव पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ. बंसल ने कहा,”प्रीतम राठौर के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ. बंसल ने कहा कि, ” श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। प्रीतम राठौर ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।” प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रीतम राठौर के सचिव पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा (सोनीपत),प्रदेश सलाहकार विजय सभरवाल (कुरुक्षेत्र), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), प्रदेश सह- सचिव पंकज सिंगला (पानीपत),प्रदेश सह- सचिव जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र), प्रदेश संग़ठन प्रचारक प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा, चंडीगढ़ इकाई के मुख्य संरक्षक हरमिंदर नागपाल, चंडीगढ़ इकाई के मुख्य सलाहकार धर्मपाल वर्मा, गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार ऋषि प्रकाश कौशिक,पंचकूला इकाई के मुख्य संरक्षक कुलवंत शर्मा,पंचकूला इकाई के सलाहकार सुभाष कोहली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रो. के.आर. अनेजा को सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया

Thu Feb 13 , 2025
प्रो. के.आर. अनेजा को सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। उन्होंने अपने अल्मा मेटर कुरुक्षेत्र और राष्ट्र को गौरवान्वित किया। कुरुक्षेत्र : प्रो. के.आर. अनेजा, सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय, देहरादून में मानद प्रोफेसर और अनुसंधान सलाहकार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के एक […]

You May Like

Breaking News

advertisement