विस अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ की प्रबोधन कार्यक्रम की समीक्षा

विस अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ की प्रबोधन कार्यक्रम की समीक्षा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कहा- टीम भावना से सफल हो पाया इतना बड़ा आयोजन।

चंडीगढ़, 18 फरवरी :
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा के सभी कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रबोधन कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक दो भागों में की गई। पहले उन्होंने प्रथम और द्वितीय श्रेणी अधिकारियों से उनके अनुभव पूछे इसके बाद उन्होंने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ विचार साझा किए। इस प्रबोधन कार्यक्रम की एक-एक व्यवस्था की समीक्षा की गई।
अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सभी की एकजुटता और लग्न से ही इतना बड़ा आयोजन सफल हो पाया है। उन्होंने कहा कि विधान सभा स्टाफ का टीम वर्क देखने लायक रहा। इसके लिए उन्होंने पूरे स्टाफ को शाबाशी दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी कर्मी भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत से कार्य करते हुए विधान सभा के आयोजनों तथा अन्य कार्यों को सफल बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि विधान सभा सचिवालय प्रदेश का उच्च संस्थान है। यहां प्रदेश व प्रदेश की जनता के विकास के कार्यों को साकार करने के लिए स्वरूप दिया जाता है। विधान सभा सचिवालय की कार्यप्रणाली पर ही इसकी गुणवत्ता निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों की कार्यशैली की अपनी विशिष्ट पहचान होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में कर्मचारियों की ट्रेनिंग हुई है और इससे लाभ उठाकर सभी कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। हम सबका मुकाबला स्वयं से होना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनके हितों की रक्षा करने की जिम्मेदारी मेरी है, उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई हो तो उनसे निसंकोच संपर्क करें।
हरियाणा विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों के साथ बैठक करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से किया गया अलंकृत

Wed Feb 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दी गई मानद उपाधि,विकसित भारत बनाने में युवाओं को होगा अहम योगदान: नायब सिंह सैनी।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 34 वें दीक्षांत समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व इसरो के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ एस को यूनिवर्सिटी […]

You May Like

advertisement