“इंटरडिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुँचा फिरोजपुर मंडल

(पंजाब) फिरोजपुर 20 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में चल रहे इंटरडिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज हुए रोमांचक मुकाबले में फिरोजपुर मंडल की टीम ने मुरादाबाद की टीम को 28 रनों से पराजित किया। फिरोजपुर मंडल के कप्तान टी. पी. सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए। फिरोजपुर मंडल के टीम की तरफ से श्री सन्नी माचल ने ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। जवाब में, मुरादाबाद की टीम सिर्फ 117 रन ही बना सकी। मुकाबला काफी रोमांचक रहा लेकिन फिरोजपुर मंडल ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार श्री करण रंधावा को दिया गया जिन्होंने तीन विकेट लेकर 15 रनों का योगदान भी दिया। श्री अजीत ने तीन और श्री वरुण तथा श्री टी पी. सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। कल सेमीफाइनल मुकाबले में फिरोजपुर मंडल का सामना लखनऊ मंडल की टीम के साथ होगा।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मंडल खेल अधिकारी श्री उचित सिंघल ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएँ दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर से श्री अश्विनी ढींगरा एडवोकेट की अध्यक्षता में 15 सदस्यों का जत्था श्री प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए हुआ रवाना

Thu Feb 20 , 2025
श्री नंदकिशोर गुगन, अशोक पसरिचा ने हरी झंडी देकर जत्थे को किया रवाना फिरोजपुर 20 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर से अश्विनी ढींगरा एडवोकेट की अध्यक्षता में 15 सदस्यों का जत्था श्री प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने के लिए भगवान के जयकारों के […]

You May Like

advertisement