जग ज्योति दरबार में महाशिवरात्रि पर चल रहे अनुष्ठान में किया राजाधिराज महाकाल का आहवान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत राजेंद्र पुरी कर रहे हैं राजाधिराज महाकाल की भव्य पूजा आराधना।

कुरुक्षेत्र, 24 फरवरी : जग ज्योति दरबार में महाशिवरात्रि के महापर्व के अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी द्वारा सर्वकल्याण की भावना से किए जा रहे चार दिवसीय विशेष अनुष्ठान में सोमवार को भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के साथ ही राजाधिराज महाकाल का आहवान कर भव्य पूजा आराधना की गई। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। इसी लिए जग ज्योति दरबार में महाशिवरात्रि के अवसर पर चार दिवसीय अनुष्ठान के चलते निरंतर हवन यज्ञ किया जा रहा है। साथ ही उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर पूजा की जा रही है। इसी पूजा में राजाधिराज महाकाल का आहवान किया गया। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर भस्म आरती, पंचामृत अभिषेक, शाही सवारी और महाशिवरात्रि की विशेष सर्वकल्याण पूजा प्रमुख हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि शिव भक्तों का महापर्व है। महाशिवरात्रि के विशेष पूजन के चलते प्रतिदिन एक एक रस्म को निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ। इसी कारण यह पर्व शिव भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है। ऐसे में महादेव की उपासना को लेकर भक्त अति उत्साहित होते हैं। इस अवसर पर आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। आरती में कुलभूषण शर्मा, हरभगवान शर्मा, रिशु शर्मा, दीपक भारद्वाज, राजेश्वरी, कुलवंत सिंह, अजय राठी, विजय राठी व मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी अनुष्ठान करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इकिगाई की अवधारणा वेदों और शास्त्रों में निहित प्राचीन भारतीय ज्ञान पर आधारितः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Tue Feb 25 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इकिगाई पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित। कुरुक्षेत्र, 24 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा सीनेट हॉल में 24 फरवरी को इकिगाई के माध्यम से आत्म-प्रेरणा और परिवर्तन पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के […]

You May Like

Breaking News

advertisement