हर हर महादेव के जयकारों से गुंजा फिरोजपुर

अमृत वेला प्रभात सोसायटी की और से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में निकाली शोभायात्रा

फिरोजपुर 24 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

     फिरोजपुर शहर की धार्मिक संस्था अमृत वेला प्रभात सोसायटी सदस्यों नें महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर, बाजार राम सुख दास से एक विशाल शोभायात्रा निकाली। पुजारी सत्यदेव भारद्वाज द्वारा मंत्र उच्चारण के उपरांत शोभायात्रा को ढोल नगाड़ों और भोलेनाथ के जयकारों के साथ रवाना किया गया। भारी संख्या में बड़े उत्साह से फिरोजपुर के गणमान्य व्यक्ति, जनसमूह, धार्मिक समाजिक संस्थाओं के सदस्यों नें भाग लिया, शोभायात्रा मन्दिर से चल आर्यसमाज चौक,मेंन बज़ार से होते, दिल्ही गेट, धोबी मोहल्ला, जिया हलवाई चौक मन्दिर में सम्पन्न हुईं जगह जगह शोभायात्रा का व्यपारिओं व नगर निवासियों नें फूल बरसा स्वागत किया। अमृत वेला संस्थापक श्री सचिन नारंग ने बताया कि शोभायात्रा में बैंड, घोड़े, अघोरी नाच व आतिशबाजी देखने योग्य थी।

इस अवसर पर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब डीपी चंदन अश्वनी मेहता दविंदर बजाज अश्वनी ग्रोवर रिंकू ग्रोवर प्रधान म्युनिसिपल कॉरपोरेशन फिरोजपुर सभी पार्षद,पंडित हरिराम खिंदड़ी, पंडित नरेश शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा गणमान्य अतिथि के तौर पर पधारे। फिरोजपुर के धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और शिव भोलेनाथ के अनन्य भक्त भी उपस्थित रहे। भव्य शोभा यात्रा का नजारा देखने योग्य था।राजेश सचदेवा, लोकेश तलवाड़, विप्पन उप्पल, परषोतम चावला,सुनीलजीत जंडियाल, मोहित कुमार मिक्की, साहिल चोपड़ा, कुलवंत राय सलूजा,अनिल कालिया,दीपक जोशी एवं प्रदीप चानना ने उपस्थित सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदायूं के विद्या भारती के छात्र रहे बदायूं के होनहार व्यक्तित्व आईपीएस केवल खुराना के आकस्मिक निधन

Tue Feb 25 , 2025
*बदायूं के विद्या भारती के छात्र रहे बदायूं के होनहार व्यक्तित्व आईपीएस केवल खुराना के आकस्मिक निधन से बदायूं नगर में शोक की लहर *कैंसर से लड़ रहे आईपीएस केवल खुराना ज़िंदगी की जंग हार गए, दिल्ली मैक्स अस्पताल में ली आख़िरी सांस।———-कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं24 […]

You May Like

Breaking News

advertisement