शॉर्ट सर्किट से बटलर में मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सिविल लाइंस क्षेत्र के बटलर प्लाजा में गुरुवार रात एक मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन फिर भी तकरीबन 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि अन्य दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा।
थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले खालिद की बटलर प्लाजा में मोबाइल एसेसरीज़ और रिपेयरिंग की दुकान है। उनके साथ ही दुकान में भारत टैटू स्टूडियो भी संचालित होता है। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के कारण दुकान बंद थी। रात करीब 9 बजे, खालिद ने अपनी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को मोबाइल से चेक किया, तो दुकान के अंदर से धुंआ निकलता दिखा। वह तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोग आग पर काफी हद तक काबू पा चुके थे। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
खालिद ने बताया कि उनकी दुकान में रखे मोबाइल फोन, एसेसरीज़, ग्राहकों के मरम्मत के लिए आए डिवाइस, एसी, एलईडी टीवी समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। अनुमान के मुताबिक, उन्हें करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा मोबाइल शॉप के साथ ही भारत टैटू स्टूडियो भी आग की चपेट में आ गया। वहां रखा टैटू बनाने का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया…भजन पर झूमें श्रद्धालु

Sat Mar 1 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति ने किया श्री श्याम संकीर्तन आयोजित। कुरुक्षेत्र, 28 फरवरी : श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.) खाटू धाम कुरुक्षेत्र द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य […]

You May Like

advertisement