38 वें अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए केयू प्रतिभागियों का दल रवाना

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दी शुभकामनाएं।
एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में करेगा प्रतिभागिता।
3 से 7 मार्च के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में देशभर के 130 विश्वविद्यालय लेंगे भाग।

कुरुक्षेत्र, 01 मार्च : भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित 38 वें अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में होगा। इसमें भाग लेने के लिए शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रतिभागियों का दल रवाना हुआ। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने इस दल के सभी सदस्यों, प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
यह जानकारी देते हुए युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि 3 मार्च से 7 मार्च 2025 के बीच आयोजित एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में आयोजित होने वाले 38वें अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भारत के 8 जोन की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का मंचन होगा जिसमें देशभर के 130 विश्वविद्यालय भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि केयू का दल 10 प्रतियोगिताओं में भाग लेगा जिसमें नाटक विधा, नृत्य, संगीत, साहित्य एवं ललित कला शामिल है। उन्होंने बताया कि 8 से 12 फरवरी 2025 को ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्वविद्यालय में आयोजित नॉर्थ वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में केयू प्रतिभागियों ने दस विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल कर केयू को गौरवान्वित किया था। वही विजेता टीम इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है।
डीवाईसीए उपनिदेशक डॉ. सलोनी पवन दीवान ने बताया कि प्रतियोगिता में यूटीडी, आर्य कॉलेज पानीपत, एसडी महाविद्यालय अम्बाला कैंट के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहरों की छोटी सरकार बनने के बाद तीन गुणा गति से विकास करवाने की होगी सरकार की गारंटी : नायब सिंह सैनी

Sun Mar 2 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हल्का के नागरिकों के साथ बिताए फुर्सत के क्षण।नगर निकाय का चुनाव प्रचार बंद होने के बाद हल्का लाडवा में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।पिपली नीलधारी गुरुद्वारा साहब में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु ग्रंथ साहब को टेका माथा। […]

You May Like

advertisement