पताका यात्रा के साथ शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध 165 वीं रामलीला, कल से होगा मंचन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल विश्व धरोहर बरेली के बड़ी बमनपुरी क्षेत्र में होली के अवसर पर होने वाली 165 वीं फाल्गुनी रामलीला मंगलवार को पताका यात्रा के साथ शुरू हो गई। पताका यात्रा आज श्री नरसिंह मन्दिर से विधिवत पूजन के बाद निकाली गई।
जहां नरसिंह मंदिर में सर्वप्रथम श्री गणेशजी एवं श्री हनुमानजी का पूजन कर व भगवान श्री नरसिंह जी का आशीर्वाद ले कर शुभारंभ किया गया। पूजन रामलीला कमेटी के संरक्षक उप सभापति नगर निगम सर्वेश रस्तोगी, अध्यक्ष राजू मिश्रा ने किया , पताका यात्रा के मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्धराज सिंह रहे उन्होंने बताया यह बरेली का सौभाग्य है होली पर श्री राम लीला पूरे विश्व में सिर्फ बरेली में होती हैं हम सब का दायित्व बनता है इसमें सभी लोग बाद चढ़ कर सहभागिता करे।

पंडित केशरी नंदन कौशिक ने संपन्न कराया।

इसके बाद निकली पताका यात्रा में सैकड़ों राम भक्त शामिल हुए। यात्रा बमनपुरी, मलूकपुर चौराहा, सौदागरान, सीता राम कूँचा, बड़े बाजार, गढ़ईया, छोटी ब्रह्मपुरी से होती हुई वापस मूँछों वाले हनुमानजी मंदिर पर आकर समापन हुई।
यात्रा में शामिल प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि यहां पताका को मंदिर के प्रांगण में लगे पीपल के वृक्ष पर बांधकर विधिवत रामलीला की शुरुआत करने की अनुमति भगवान से ली जाती है, अब कल शाम से रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह और श्री राम जन्म की लीला का मंचन होगा।
यात्रा में नवीन शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, एड. पंकज मिश्रा, एडवोकेट पंकज मिश्रा, विवेक शर्मा, महेश पंडित, पंडित सुरेश कटिहा, सत्येन्द्र पांडेय, लवलीन कपूर, सुनील रस्तोगी, राज कुमार गुप्ता, सोनू पाठक, दिनेश दद्दा, नरेंद्र सिंह, मयंक सागर, महिवाल रस्तोगी, बॉबी रस्तोगी, अमित रस्तोगी, सर्वेश रस्तोगी संपू, दिनेश चंद्र गौड़,सौरभ शर्मा,सभी भैया,संजय सिंह आदि शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली रैली

Sun Mar 9 , 2025
सरताज खान (संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में आज शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष में सिरोज वैलनैस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा एंनडीएस पब्लिक स्कूल के नेतृत्व में नारी बचाओ अभियान के तहत विशाल महिला रैली निकल गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने बढ चढ़कर हिस्सा […]

You May Like

advertisement