चेयर कर रही चिलिंग प्लांट का काम,विधान सभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से किया अनुशासन बनाए रखने का आह्वान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़, 11 मार्च :
हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को विस अध्यक्ष की चेयर चिलिंग प्लांट की भूमिका में नजर आई। प्रश्नकाल की समाप्ति पर विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मिल्क प्लांट की चिलिंग यूनिट का उदाहरण देते हुए सभी सदस्यों से अनुशासन बनाए रखने तथा सिर्फ और सिर्फ चेयर को संबोधित करने की अपील की।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि एक बार किसी मिल्क प्लांट के दौरे के दौरान उन्हें बताया गया कि दूध को उबालने के बाद चिलिंग प्लांट में ठंडा किया जाता है। उसके बाद ही उसे पैक किया जाता है। इस तथ्य को सदन से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि अगर सदस्य आपस में बात करते हैं इससे सदन में गर्मी बढ़ती है और कभी-कभी यह सदन की मर्यादा के खिलाफ मोड़ ले जाती है। ऐसी परिस्थितियों में चेयर का एक चिलिंग प्लांट जैसा काम हो जाता है। जो सदस्य चेयर के माध्यम से बात रखेंगे वह बात आगे जाने से पहले ठण्डी हो जाएगी। इसलिए सभी सदस्य चेयर के माध्यम से बात रखें और व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचें।
इसके साथ ही विस अध्यक्ष ने बताया कि कार्य सलाहकार समिति की बैठक में माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर चर्चा के लिए 10 घण्टे और 30 मिनट का समय तय हुआ है। उसके मुताबिक अभिभाषण पर बोलने के लिए हर सदस्य को 7 मिनट का समय मिलेगा। यह भी एक व्यवस्था रहेगी कि अगर कोई माननीय सदस्य माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर अपनी बात रखने से वंचित रह जाएगा तो उसको बजट पर चर्चा के समय प्राथमिकता दी जाएगी।
सभी सदस्य समय की सीमा का भी ध्यान रखें, ताकि शून्य काल में ज्यादा से ज्यादा सदस्य अपनी बात रख सकें। इसके अंदर कोई व्यवधान पैदा न हो और आपस में बहस करने से बचें। जिस सदस्य ने भी अपनी बात रखनी है वह सीधा चेयर को सम्बोधित करें।
हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही का संचालन करते विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विहिप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता कुरुक्षेत्र पहुंचे, सभी धर्मप्रेमियों को 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में भाग लेने का किया आह्वान

Wed Mar 12 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में होगा महायज्ञ।रमेश गुप्ता ने यज्ञ सम्राट से महायज्ञ की तैयारियों को लेकर की विस्तृत चर्चा।देशभर के सभी सनातन प्रेमियों, धर्म प्रेमियों से किया आह्वान, कुरुक्षेत्र में होने जा रहे महायज्ञ का अवश्य हिस्सा बने।महायज्ञ के सफल आयोजन […]

You May Like

Breaking News

advertisement