जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई आदि के संबंध में दिये आवश्यक निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड, एनआरसी, ओपीडी तथा टीबी वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अस्पताल में आने वाले मरीजों को समस्त अनुमन्य सुविधायें दिए जाने, दवाइयों की उपलब्धता, साफ सफाई एवं मरम्मत आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गए।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम इमरजेंसी फीमेल वार्ड, इमरजेंसी मेल वार्ड फिर एन.आर.सी वार्ड, टी.बी वार्ड, का किया निरीक्षण किया और वहां पर भर्ती मरीजों से दवा, भोजन की उपलब्धता की जानकारी ली जिस पर मरीजों द्वारा बताया गया कि अस्पताल में सभी सुविधाएं मिलती हैं तथा समय- समय पर डॉक्टर भी मरीजों को देखने आते रहते हैं और अच्छी चिकित्सा उपलब्ध करायी जा रही है।
जिलाधिकारी ने उक्त के उपरांत आज जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण कर इमरजेंसी वार्ड, एनआरसी, ओपीडी तथा टीबी वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अस्पताल में आने वाले मरीजों को समस्त अनुमन्य सुविधायें दिए जाने, दवाइयों की उपलब्धता, साफ सफाई एवं मरम्मत आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी ने बच्चों के परिवारीजनों से कहा कि यहां पर अपने बच्चों को कम से कम 14 दिन तक अवश्य रखें, यहाँ आपके बच्चे को निशुल्क उपचार की सुविधा, भोजन की सुविधा तथा बच्चे को डिस्चार्ज कराने के बाद 700 रुपये आपके खाते में भी भेजे जायेंगे, जिससे आप बच्चों को पौष्टीक आहार दे सकते है।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने वहां पर स्थित औषधी वितरण केंद्र को देखा तथा कतार में लगे लोगों से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली जिस पर कतार में लगे लोगों द्वारा बताया गया कि सभी दवाएं मिल जाती हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि टी.बी वार्ड में सफेद चूने से पुताई करायी जाये तथा टी.बी के प्रतियोगिता जागरूकता सम्बन्धित पेण्टिंग भी करायी जाये। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल में दो वेंटीलेटर खराब हैं, जिस पर उन्हे शीघ्र सही कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विश्राम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित समस्त संबंधित उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीता जन्म का हुआ मंचन, घर घर बजे ढोल नगाड़े

Wed Mar 12 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : ब्रह्मपुरी में चल रही 165 वीं रामलीला में द्वितीय दिन आज सीता जन्म की कथा का वर्णन गुरु मुनेश्वर दास जी द्वारा काव्य रूप में किया गया, उन्होंने बताया कि रामायण में माता सीता के जन्म के विषय में कई पौराणिक कथाएँ प्रचलित हैं पर […]

You May Like

advertisement