सुभाष मंडी में मंत्रोच्चारण के साथ किया गया होलिका दहन एवं पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पिछले 73 वर्षों से आयोजित किया जाता है होलिका दहन कार्यक्रम।

कुरुक्षेत्र, 13 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पिछले 73 वर्षों की परम्परा के अनुसार नगर के रेलवे रोड पर सुभाष मंडी में होलिका दहन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंडी में पूरा दिन पुरुषों, महिलाओं, बच्चों व युवाओं का होलिका दहन से पूर्व होली पूजन के लिए तांता लगा रहा। बच्चे कंडियाँ पहनकर अपने परिवारजनों के साथ होली पूजने आए। कार्यक्रम के आयोजक सदस्य विनय गुप्ता एवं कपिल मित्तल ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए बताया कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान विष्णु के प्रिय भक्त प्रहलाद की याद में मनाया जाता है। होलिका ने भक्त प्रहलाद को मारने के लिए आग में जलाने का प्रयास किया था। लेकिन प्रहलाद की सच्ची भक्ति के कारण आग उसे जला नहीं सकी और होलिका आग में जल गई। यह पर्व हमें यह संदेश भी देता है कि यदि हम भगवान के प्रति सच्ची भक्ति व श्रद्धा रखते हैं तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। गुप्ता एवं मित्तल ने यह भी बताया कि देर शाम के समय होली पूजन पांच विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस के उपरांत होलिका दहन किया गया। ढोल नगाड़े व शंख की पवित्र ध्वनि से पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो गया। होलिका दहन कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजेश सिंगला, अंकुर गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक गर्ग, प्रेम सागर, अरुण गर्ग, गर्वित गर्ग, अश्विनी मित्तल, अश्विनी जिंदल, जय पाल गोयल, विनय गुप्ता, भारत लाल, आकाश, खेली राम, पिंकी जैन, अंजू, मंजू बाला, प्रियंका, मधु रानी, वीना, आरती, सोनिया, वंशिका, अक्षरा इत्यादि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
होलिका दहन से पूर्व पूजन करते हुए लोग।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

Fri Mar 14 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। भजन, गीत व संगीत के साथ हुआ श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत का होली मिलन समारोह। कुरुक्षेत्र, 13 मार्च : नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत जो शिक्षा उत्थान, स्वास्थ्य सेवा एवं समाज हित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहती है। इस बार भी […]

You May Like

advertisement