देहरादून: मुख्यमंत्री ने 1905 हेल्प लाइन की समीक्षा की

देहरादून: मुख्यमंत्री ने 1905 हेल्प लाइन की समीक्षा की,
सागर मलिक
सार:समस्याओं का समाधान न करने पर अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश,

दिल्ली से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1905 हेल्पलाइन नंबर की वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सख्त हिदायत दी कि जो अधिकारी 1905 पर आ रही समस्याओं का वक्त पर समाधान नहीं कर रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी तय की जाए। जिन अधिकारियों के स्तर पर अधिक शिकायतें लंबित हैं,उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। सीएम ने कहा कि लापरवाही बरते जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई भी की जाए।

सीएम बोले-जनसमस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की है,जन समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने खासकर राजस्व,वन विभाग और शिक्षा विभाग में शिकायतों का समाधान न होने पर नाराजगी जाहिर की। सीएम ने निर्देश दिए कि लंबे समय तक लंबित प्रकरणों के मामलों में अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिया जाए।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि राजस्व विभाग से सबंधित सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाए।

सीएम हेल्पलाइन पर मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन पर 5 लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने के निर्देश दिये। उत्तरकाशी से लक्ष्मी देवी ने सीएम को शिक्षा विभाग से संबंधित समस्या बताई।मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को तीन दिन के अन्दर लक्ष्मी देवी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये हैं।

शिक्षा विभाग के अधिकारी पर कार्यवाही के निर्देश

वही,रूद्रप्रयाग के जगदम्बा प्रसाद नौटियाल ने कहा उनके द्वारा मेडिकल के बिल के लिए आवेदन किया गया था पर शिक्षा विभाग के द्वारा उन्हें पूर्ण रूप से भुगतान नहीं किया गया। विभाग को इसकी सूचना दिये जाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि इस मामले का परीक्षण कर समाधान किया जाए। जिम्मेदार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया जाए।

वक्त पर किया जाए समस्याओं का समाधान

इसके अलावा नैनीताल के बहादुर सिंह बिष्ट,बागेश्वर के जगदीश कार्की,देहरादून के विराट ने भी मुख्यमंत्री को 1905 हेल्पलाइन नंबर पर अपनी समस्या के बारे में बताया। जिसका समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम ने कहा कि 1905 हेल्पलाइन नंबर पर जितनी भी समस्याएं आती हैं। उनका तत्काल समाधान होना चाहिए, ऐसा न करने पर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र धाम में 1008 कुंडों पर मंत्रोच्चारण से गूंजी धर्मनगरी

Thu Mar 20 , 2025
कुरुक्षेत्र धाम में 1008 कुंडों पर मंत्रोच्चारण से गूंजी धर्मनगरी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में डल रही आहुतियों से पवित्र हो रहा वातावरण। कुरुक्षेत्र, 19 मार्च :धर्मनगरी कुरुक्षेत्र धाम बुधवार सुबह से ही मंत्रोच्चारण से गूंजने लगी है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में […]

You May Like

advertisement