समिति की ओर से 167 में बलिदान दिवस के अवसर पर डेलापीर स्थित पार्क को 167 किलो फूलों से सजा कर दी पुष्पांजलि

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मारक समारोह समिति ,,रजिस्टर्ड ,महानगर बरेली की ओर से 167 में बलिदान दिवस को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया समिति की ओर से प्रातः 11:00 बजे समिति के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा डेलापीर स्थित पार्क पर 21 किलो की फूलमाला से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वीरांगना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
समिति के वरिष्ठ अध्यक्ष हरीश रागी जी ने श्रद्धा सुमनअर्पित किए।
समिति के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने बताया कि समिति की ओर से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के 167 वे बलिदान दिवस के अवसर पर डेलापीर स्थित पार्क को 167 किलो फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। वीरांगना के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वीरांगना ने अपना जीवन देश व समाज के गौरव के लिए न्योछावर कर दिया था। लोधी समाज स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। कि ऐसी महान वीरांगना जिन्होंने अपने देश के लिए खुद को शहीद कर दिया समिति लोधी समाज की ओर से उनके बलिदान दिवस के अवसर पर शत-शत नमन करते हैं पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। कार्यक्रम में हरीश रागी, अरविंद राजपूत, महेश राजपूत पार्षद नगर निगम, सनी राजपूत अमर राजपूत जितेंद्र विक्रम सिंह राजेश राजपूत राहुल राजपूत सचिन लोधी नंदकिशोर लोधी धर्मेंद्र राजपूत विवेक राजपूत हरीश राजपूत रमेश राजपूत आदि तमाम पदाधिकारीगण वह समाज के भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान द्वारा शहीदी दिवस पर लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

Fri Mar 21 , 2025
पवन कालरा ( संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान द्वारा दिनांक 21 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर समय 10:30 बजे से 3:00 बजे तक स्थान:- चौपला रोड निकट रुचि अतुल हॉस्पिटल एवं मोनी मंदिर वाली गाली में राजकीय इंटर कॉलेज बरेली की उप प्रधानाचार्य […]

You May Like

advertisement