उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवी शिक्षिकाओं की बैठक सम्पन्न राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा की सफलता हेतु बनाई गई रणनीति

आज दिनांक 21 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे, नवभारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत “उल्लास” कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक-सह-प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन आगामी 23 मार्च 2025 को होने वाली राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा (FLNAT) की तैयारी एवं सफल संचालन हेतु आयोजित किया गया था।

बैठक की अध्यक्षता शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री संतोष कुमार साहू ने की। इस अवसर पर केन्द्राध्यक्ष श्री मोहन कुमार जोगी एवं पर्यवेक्षक श्री लोचन प्रसाद झलारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की सभी स्वयंसेवी शिक्षिकाएँ सक्रिय रूप से सम्मिलित रहीं।

श्री संतोष कुमार साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए उल्लास कार्यक्रम की आवश्यकता, उद्देश्य और इसके सामाजिक महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल साक्षरता ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है।

पर्यवेक्षक लोचन प्रसाद झलारिया ने परीक्षा के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं की पहचान करते हुए उनके त्वरित समाधान के उपाय सुझाए। उन्होंने शिक्षिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह परीक्षा केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि नवभारत के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है।

केन्द्राध्यक्ष मोहन कुमार जोगी ने राष्ट्रव्यापी परीक्षा की बारीकियों, समय-सारणी, मूल्यांकन प्रक्रिया एवं उत्तरपत्र मूल्यांकन की जिम्मेदारी की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी स्वयंसेवी शिक्षिकाओं से अपेक्षा की कि वे परीक्षा को एक उत्सव की तरह लें और प्रत्येक परीक्षार्थी तक परीक्षा की सूचना सुनिश्चित करें।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर रोशनी सूर्य, दिव्या सूर्यवंशी, निधि गोयल, काजल गोयल, रानी यादव, लाजम, लिलिमा, शालिनी झलारिया, मनीषा सूर्यवंशी, सुमन और मोनिका जैसी प्रेरित शिक्षिकाओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया।

बैठक में परीक्षा संचालन, उत्तर मूल्यांकन, रिपोर्टिंग एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष चर्चा हुई।बैठक का समापन एक सकारात्मक संकल्प के साथ हुआ कि सभी मिलकर इस राष्ट्रीय साक्षरता अभियान को सफल बनाएंगे और शिक्षा का प्रकाश समाज के हर कोने तक पहुंचाएंगे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीकप ने बाइक में मारी टक्कर महिला की मौत कई घायल

Sat Mar 22 , 2025
पीकप ने बाइक में मारी टक्कर महिला की मौत कई घायल- तरवा आजमगढ़- तरवा थाना क्षेत्र के चौकी कबूतरा गांव के समीप बृहस्पतिवार को पीकप वाहन ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार महिला की मौत पुत्र घायल वही मैजिक सवार भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गएमौके […]

You May Like

advertisement