
एसडीएम सदर द्वारा अवैध मिट्टी सहित खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली व एक मिनी जेसीबी पकड़ी
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम विवियापुर में मुखबिर की सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर बरेली खेतों में मौके पर पहुंचे और एक मिनी जेसीबी तथा दो मिट्टी भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिए ।तथा पुलिस द्वारा अवैध खनन में संलिप्त तीनों वाहनों को थाना परिसर में लाकर विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार ने कहा है कि अवैध खनन तहसील क्षेत्र में नहीं होने दिया जायेगा। अगर कोई भी वाहन अवैध खनन करते पकड़ा गया, तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। वहीं सूचना देते हुए टीम ने बताया कि एक, ट्रैक्टर ट्राली की मिट्टी थाना पुलिस ने रास्ते में ही गिरवा दी ।


