हज़रत मौला अली ने दुनिया में आँख खोलते ही रसूल अल्लाह का किया दीदार

हज़रत मौला अली ने दुनिया में आँख खोलते ही रसूल अल्लाह का किया दीदार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सिविल लाइन स्थित मस्जिद नोमहला शरीफ़ परिसर स्थित दरगाह नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलेह पर हज़रत मौला अली की यौमे शहादत के मौके 21 रमज़ान को नज़र पेश की गई,इससे पहले महफ़िल में हज़रत मौला अली शेरे खुदा मुश्किल कुशा की करामातों को बयाँ किया,हज़रत शाने अली कमाल मियाँ साबरी नासरी ने कहा कि हज़रत मौला अली की शहादत 21 रमज़ान 40 हिजरी को हुई,आपकी नसीहतों पर अमल करके ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसान कर सकते है हज़रत अली इल्म का दरवाजा है,समाजसेवी पम्मी खां वारसी ने कहा कि हज़रत मौला अली इंसाफ पसन्द हुक्मरान है,आपने ज़रूरतमंदों की मदद करने की सीख दी है,या अली मदद कहने से ही बडी बडी मुश्किले आसां हो जाती है,इसके बाद असर मग़रिब बीच महफिले समां की महफ़िल सजाई गई।प्रोग्राम की ज़ेरे सरपरस्ती हज़रत ख़्वाजा सुल्तान अहमद नासरी ने की।हज़रत मौला अली की नज़र पेश की गई,देश दुनिया और आवाम की क़ामयाबी, तरक़्क़ी, खुशहाली अमन चैन भाईचारे के लिये खुसूसी दुआ की गई।इसके बाद सामुहिक रोज़ा इफ्तार दस्तरख्वान पर रोज़ेदारों ने रोज़ा इफ्तार किया।
इस मौके पर ई.अनीस अहमद खां की दस्तारबंदी की गई उन्होंने कहा कि हज़रत मौला अली दुनियाभर के लिये नज़ीर है।प्रोग्राम हज़रत शाने अली कमाल मियाँ नासरी साबरी, सूफी वसीम मियाँ नासरी साबरी की देखरेख में सम्पन्न हुआ।इस मौके पर ई अनीस अहमद खां,समाजसेवी पम्मी खां वारसी,शाहिद रज़ा नूरी,सलीम साबरी, मोहम्मद शाहिद कुरैशी नासरी साबरी,मेराज़ साबरी,रिज़वान साबरी नन्ना मियाँ,अकील पहलवान,दिलशाद साबरी कल्लन मियाँ,सलीम साबरी,शमशाद साबरी,फहीम साबरी,इमरान साबरी,मुजाहिद सुल्तानी,मोहम्मद फ़ैज़, मुद्दसिर,सरवर नासरी,बब्बू नासरी,फहीम यार खां,आमिल,यासिर सुल्तानी,सलमान,नसीम साबरी,गुफरान सुल्तानी,तनवीर आदि सहित बड़ी तादाद में अकीदतमंद मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल के नवविवाहित जोड़े को नशा देकर 33 हजार 500 रुपए लूटे

Sun Mar 23 , 2025
नेपाल के नवविवाहित जोड़े को नशा देकर 33 हजार 500 रुपए लूटे दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नेपाल अपने घर जा रहे पति-पत्नी को रास्ते में नशीला पदार्थ दे दिया जिससे दोनों बेहोश हो गए जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने नरेंद्र के पास रखे 33 हजार 500 रुपए […]

You May Like

advertisement