उत्तराखंड: प्रदेश के नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संभाला कार्य भार, रिवर्स पलायन सहित गिनाई प्राथमिकताएं

उत्तराखंड: प्रदेश के नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संभाला कार्य भार, रिवर्स पलायन सहित गिनाई प्राथमिकताएं,
सागर मलिक
सार:भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 के बैच के वरिष्ठ अधिकारी आनंद बर्द्धन उत्तराखंड सरकार के 19वें मुख्य सचिव बने हैं। आज उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
विस्तार:उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। अब वरिष्ठ आईएएस आनंद बर्द्धन उत्तराखंड सरकार के नए मुख्य सचिव हैं। बर्द्धन ने आज कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस आजीविका, जल संरक्षण,स्वास्थ्य, रिवर्स पलायन पर रहेगा। साथ ही वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

जानिए कौन हैं नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन?
आनंद बर्द्धन का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। 1992 में उन्हें यूपी कैडर आवंटित हुआ था। वह रामपुर, इटावा, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर सहित कई पदों पर रहे। उन्होंने वित्तीय संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सेवा की।

विशेष रूप से यूपी सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड के संयुक्त प्रबंधक निदेशक और यूपी वित्तीय निगम के महाप्रबंधक के रूप में काम किया। अपने अभी तक सेवाकाल में बर्द्धन शासन के तकरीबन सभी प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी देख चुके हैं। 2010 में हरिद्वार कुंभ मेले में वह मेला अधिकारी रहे।

राज्यपाल व गोपन (मंत्रिपरिषद) के सचिव भी रहे। प्रमुख सचिव के तौर पर उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सिंचाई, लघु सिंचाई, खनन, सैनिक कल्याण, पुनर्गठन, आबकारी, उच्च शिक्षा, योजना, ईएपी के रूप में कार्य देखे। वह मुख्यमंत्री धामी के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। वह आवास, मुख्य प्रशासक, यूएचयूडीए, शहरी विकास, गृह एवं कारागार, राजस्व वन एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक

Tue Apr 1 , 2025
देहरादून: परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक,सागर मलिक सार:सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक परिवहन विभाग को मिले आठ निरीक्षक विस्तार:देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग के सम्भागीय निरीक्षक […]

You May Like

advertisement