बाबा सीताराम आश्रम समाधि स्थल में ब्रह्मलीन बाबा सीताराम का वार्षिक भंडारा आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

त्रिकालदर्शी संत थे बाबा सीता राम जी।

कुरुक्षेत्र 6 अप्रैल : कुरुक्षेत्र के किर्मच मार्ग एनआईटी गेट के सामने बाबा सीता राम आश्रम समाधि स्थल पर ब्रह्मलीन बाबा सीता राम जी का वार्षिक भंडारा आयोजित हुआ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए आश्रम के प्रधान यश पाल अग्रवाल अधिवक्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज प्रातः सुंदरकांड का पाठ हवन किया गया।
इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया कि बाबा सीताराम जी इस धरती पर एक त्रिकालदर्शी संत थे जिनको हमारे प्राचीन ग्रंथो के इलावा हर प्रकार के ग्रंथो का ज्ञान था और गीता तो उनके हर समय छाती पर (हृदय से स्पर्श ) बंधी रहती थी और कंठस्थ थी।
दिखने में वे एक साधारण से संत लगते थे। बाबा जी के कई चमत्कार देखने को मिलते थे। उनका नगर के प्रसिद्ध वैद्य पण्डित जादो राम कौशिक, डॉ. रूप कुमार शर्मा, पीताम्बर सैनी अधिवक्ता से विशेष लगाव रहा और उनके निवास स्थान पर भी वो अधिक समय तक रहे और अंत समय में उन्होंने अपना शरीर पीताम्बर सैनी के यहां त्याग दिया।
पीतांबर सैनी के खेतों में ही बाबा सीताराम का आश्रम और समाधि स्थल बना हुआ है जहां उनके अनेकों भगत बाबा की समाधि स्थल पर आते है और आशीर्वाद पाते है हर वर्ष उनके निमित वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, यशपाल अग्रवाल अधिवक्ता, बलदेव राज चोपड़ा, मदन लाल सैनी, हनी सैनी, अजय कुमार, कुलभूषण, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार शर्मा, कृष्ण लाल लाकड़ा, यश पाल कक्कड़,डॉ. सुभाष शर्मा परिवार वैभव शर्मा अधिवक्ता, डा. अरुण शर्मा, सुषमा शर्मा, आशुतोष शर्मा इत्यादि काफी संख्या में गणमान्यजनों ने बाबा के समाधि स्थल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपना दल एस रायबरेली के14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती

Mon Apr 7 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत मासिक बैठक संपन्न*अपना दल एस रायबरेली के14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती*कुंवर सत्येंद्र सिंह पटेल*अपना दल एस जनपद रायबरेली की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुंवर सत्येंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अपना दल एस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 14 अप्रैल 2025 […]

You May Like

Breaking News

advertisement