देहरादून: पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजन फ्री में करेंगे बदरीनाथ दर्शन, वीरांगनाएं बेटिया बनेगी ड्रोन दीदी

देहरादून: पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजन फ्री में करेंगे बदरीनाथ दर्शन, वीरांगनाएं बेटिया बनेगी ड्रोन दीदी,
सागर मलिक

देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों के लिए बड़ी घोषणा की है.

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार 12 मार्च को पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के मुताबिक 60 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों और शहीदों के आश्रितों, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा हो उनको सरकार फ्री में बदरीनाथ धाम की यात्रा कराएगी.

दरअसल, धामी सरकार ने बीते दिनों 22 हजार उपनल कर्मियों का नियमितीकरण करने के लिए ठोस नीति तैयार कराने का फैसला लिया था. उपनल कर्मी लंबे समय से नियमितीकरण करने की मांग कर रहे थे. सरकार के इस फैसले के लिए खुश उपनल कर्मियों ने आज सीएम धामी के लिए अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया था, तभी सीएम धामी ने ये घोषणा की.

सीएम ने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार पूर्व सैनिकों की वीरांगनाओं और बेटियों को ड्रोन दीदी योजना के जरिए ड्रोन संचालन का विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का भी प्रयास करेगी. इस साल से 60 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को निःशुल्क बदरीनाथ यात्रा भी करवाएंगे.

सीएम धामी ने कहा कि वो खुद भी एक फौजी के बेटे हैं. उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं और चुनौतियों को नजदीक से देखा है. राज्य सरकार प्रदेश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं बलिदानियों के आश्रितों के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

इसके अलावा सीएम धामी ने बताया कि उपनल कर्मचारियों को मिलने वाला प्रोत्साहन भत्ता तीन महीने की जगह अब हर महीने दिया जा रहा है. सरकार 10 वर्ष से कम अनुभव वाले पूर्व सैनिकों को लगभग 5000 रुपए और 10 साल से अधिक अनुभव वाले पूर्व सैनिकों को लगभग 6000 हजार रुपए प्रति माह प्रोत्साहन भत्ते के रूप में भी दे रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया है. शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की अवधि को बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है.

हाल ही में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाते हुए 50 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए किया गया है. प्रदेश के शहीदों की स्मृति में राजधानी देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: 14। अप्रैल को बैसाखी स्नान, अलर्ट पर हरिद्वार पुलिस, 4 सुपर जोन में बांटा गया मेला क्षेत्र, PAC तैनात,

Sun Apr 13 , 2025
सागर मलिक मेला क्षेत्र में बनाये गये 14 जोन और 40 सेक्टर, 700-800 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी हरिद्वार: 14 अप्रैल को बैसाखी का स्नान है. जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगा में स्नान करते हैं. स्नान को सकुशल सम्पन्न करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली […]

You May Like

Breaking News

advertisement