उत्तराखंड: यमनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिल्क्यारा-पोलगांव सुरंग आरपार, सीएम की मौजूदगी में ब्रेक थ्रू

उत्तराखंड: यमनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिल्क्यारा-पोलगांव सुरंग आरपार, सीएम की मौजूदगी में ब्रेक थ्रू
सागर मलिक

वर्ष 2023 के नवंबर माह में सिलक्यारा सुरंग के अंदर मलबा आने से 41 मजदूर यहां फंस गए थे। जिन्हें 17 दिन बाद निकाला जा सका। मलबा हटने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से वहां पर सुरंग के आर-पार होने के लिए बचे 30 मीटर हिस्से पर तेजी से कार्य शुरू किया गया

यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आज आरपार हो गई। वहीं टनल के बाहर बने बाबा बौखनाग मंदिर की भी प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। सुरंग के ब्रेकथ्रू के मौके पर भी सीएम मौजूद रहें।

करीब 4.5 किमी लंबी सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग का निर्माण वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। वर्ष 2023 के नवंबर माह में सुरंग के अंदर मलबा आने के कारण 41 मजदूर वहां पर फंस गए थे। उन्हें 17 दिन-रात के खोज-बचाव अभियान के तहत सुरक्षित बाहर निकाला गया था। उसके बाद वहां पर कार्य बंद हो गया था।

बचे 30 मीटर हिस्से पर तेजी से कार्य शुरू किया

उसके बाद एनएचआईडीसीएल की ओर से वहां पर वर्ष 2024 माह के मध्य में दोबारा कार्य शुरू किया गया और गत माह वहां पर पड़े मलबे को हटाया गया। मलबा हटने के बाद कार्यदायी संस्था नवयुगा कंपनी की ओर से वहां पर सुरंग के आर-पार होने के लिए बचे 30 मीटर हिस्से पर तेजी से कार्य शुरू किया।

आज बुधवार को सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आरपार हो गई। कार्यक्रम को जिला प्रशासन और एनएचआईडीसीएल की ओर से भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुरंग के ब्रेक थ्रू के समय वहां पर मौजूद रहे। वहीं कंपनी के मजदूरों को भी सम्मानित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अब प्रदेश के 117 मदरसों में लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम, वक्फ बोर्ड ने जारी किया आदेश

Thu Apr 17 , 2025
उत्तराखंड: अब प्रदेश के 117 मदरसों में लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम, वक्फ बोर्ड ने जारी किया आदेश,सागर मलिक प्रदेश में इन दिनों बिना मान्यता के चल रहे मदरसों को सील किए जाने की कार्रवाई चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अब तक 171 […]

You May Like

Breaking News

advertisement