मसाना में पंजाबी धाम की स्थापना करने में ट्रस्ट के सदस्यों का रहेगा अहम योगदान : सुभाष सुधा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

ट्रस्ट के सदस्यों का सम्मान समारोह आज गाँव मसाना में।
ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी धर्मदेव महाराज करेंगे कार्यक्रम में शिरकत।

कुरुक्षेत्र 19 अप्रैल : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा गांव मसाना में पंचनद स्मारक ट्रस्ट के सदस्यों को सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 20 अप्रैल को सुबह 9 बजे गांव मसाना में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी धरमदेव महाराज शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को गांव मसाना में तैयारियों का जायज़ा लेने के बाद बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाँव मसाना में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ़ से शहीदों की याद में एक भव्य स्मारक और संग्रहालय का निर्माण कार्य किया जाएगा इस प्रोजेक्ट के लिए ट्रस्ट के सदस्यों ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है इस योगदान को ट्रस्ट कभी भी भुला नहीं पाएगा इस ट्रस्ट के सदस्यों को सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 20 अप्रैल को गाँव मसाना में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में ट्रस्ट के सभी सदस्य भाग लेंगे इन सभी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि रविवार को सबसे पहले हवन यज्ञ आयोजन होगा और उसके बाद भव्य सम्मान समारोह होगा। इस कार्यक्रम में 14 अगस्त 1947 भारत-पाक बंटवारे के दर्दनाक लम्हों को स्मरण किया जाएगा। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास के पथ पर है और थानेसर में विकास कार्य पूरी प्रगति पर है। इस कार्यक्रम में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तमाम प्रबंध किए जाएंगे और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इतिहास के पुनःलेखन से लौटेगा भारत का गौरवः डॉ. प्रीतम

Sun Apr 20 , 2025
इतिहास के पुनःलेखन से लौटेगा भारत का गौरवः डॉ. प्रीतम। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। क्रांतिकारियों की सांस्कृतिक विचारधारा मंथन आवश्यकः डॉ. आनंद वर्धन।सभ्यता अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में ऐतिहासिक घटना काकोरी मिशन पर कुवि में बौद्धिक मंथन … कुरुक्षेत्र, 19 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के […]

You May Like

advertisement