मध्य प्रदेश //रीवा //थाना समान पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका से छेडछाड करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* –
ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश….8889284934
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, एवं डीएसपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी समान निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता निर्देशन में थाना समान पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका से छेडछाड करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार –
घटना का विवरण –
दिनांक 12/01/2021 को फरियादिया नाबालिक बालिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी महेन्द्र कुशवाहा निवासी बेलौहन टोला का उसके साथ छेडछाड कर जांन से मारने की धमकी दी गई है, रिपोर्ट पर अप.क्र. 14/2021 धारा 354,354(क),506 ताहि एवं 7/8 पाक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। दौरान विवेचना पुलिस की तत्परता से आरोपी महेन्द्र कुशवाहा पिता रामनरेश कुशवाहा उम्र 19 साल निवासी बेलौहन टोला थाना समान को चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 12/01/2021 को माननीय न्यायालय जे0आर0 पर पेश किया गया , जहा से उसे केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।
*उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के निर्देशन में उनि आर.के. उपाध्याय, उनि शाहना खान, सउनि गजेन्द्र सिंह, म.आर. 1138 रीना गुप्ता, आर. 660 महेश वर्मा, आर. 1093 मुकेश सिंह, आर. 1070 शिवाकांत शर्मा, आर. 793 ऋतुराज साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही