श्री कृष्ण आयुष विवि में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर व्याख्यान

श्री कृष्ण आयुष विवि में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर व्याख्यान।

हरियाणा संपादक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

एनसीएच के पूर्व चेयरमैन और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के सचिव करेंगे शिरकत।

कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल :
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आज शुक्रवार को विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें बतौर मुख्यातिथि सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी (CCRH) के पूर्व डीजी एवं राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH) के पूर्व चेयरमैन डॉ. अनिल खुराना शिरकत करेंगे। इनके अलावा विशिष्ठ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के सचिव डॉ. संजय गुप्ता उपस्थित रहेंगे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वैद्य करतार सिंह धीमान करेंगे। इनके साथ ही आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र चौधरी, आयुष विवि के डीन ऑफ होम्योपैथी प्रोफेसर डॉ. अनिल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर व्याख्यान देंगे विशेषज्ञ : डॉ. कुलजीत कौर।
आयुष विश्वविद्यालय के होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र की सीनियर डोमेन एक्सपर्ट डॉ. कुलजीत कौर ने बताया कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के निर्देशानुसार विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में एक सेमिनार आयोजित कराया जा रहा है,जिसमें मुख्यातिथि और अन्य विशिष्ठ अतिथि होम्योपैथी पद्धति पर व्याख्यान देंगे।
डॉ.कौर ने कहा कि “होम्योपैथी केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं,बल्कि एक वैज्ञानिक, प्राकृतिक और समग्र उपचार प्रणाली है। होम्योपैथी में हर रोगी को उसकी प्रकृति, लक्षण और मन स्थिति के आधार पर अलग-अलग दवा दी जाती है,जिससे इसका प्रभाव दीर्घकालिक होता है। उन्होंने बताया कि आयुष विश्वविद्यालय के होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र पर रोजाना 50 से अधिक मरीज अपने इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। यहां मरीजों को बेहतर उपचार के लिए 300 से ज्यादा प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया वरुथिनी एकादशी का महत्व व किया विधिवत पूजन

Fri Apr 25 , 2025
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया वरुथिनी एकादशी का महत्व व किया विधिवत पूजन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पुराणों में भी बताया गया है वरुथिनी एकादशी का विशेष महत्व। कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में वीरवार को श्री मारकंडेश्वर […]

You May Like

advertisement