पुलिस पर कैसे करें भरोसा, यहां तो टूटने लगी है उम्मीद

पुलिस पर कैसे करें भरोसा, यहां तो टूटने लगी है उम्मीद

आजमगढ़। थाना रानीकी सराय चोरो को जमीन निगल गई या आसमान। पुलिस पर कैसे करें भरोसा, यहां तो उम्मीद टूटने लगी है। पीड़ित परिवार की पीडा जिनके घरों व दुकानों को चोरों ने खंगाल डाला और आज तक पर्दाफाश नहीं हो सका है। क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं क्षेत्रीय लोगों को झकझोर दिया है। तकरीबन दो दर्जन चोरी की घटना में आज तक पुलिस खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। सवा महीने से ज्यादा समय गुजर गया, लेकिन निजामाबाद मार्ग पर हुई चोरी की घटना को याद कर हर कोई सहम जाता है। उस दिन विनोद वर्मा अपने परिवार के साथ अपने पुश्तैनी मकान में वैवाहिक कार्यक्रम में चल रहा था। इसी दौरान घात लगाए अज्ञात चोरों ने महज 1 घंटे के अंदर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में आलमारी में रखा उनके पत्नी का आभूषण व एक लाख नकद और उनके पुत्र की सर्राफा की दुकान का आभूषण जेवरात सहित लाखों समेट करके पिछले दरवाजे से चले गए। इसके अलावा पटेलनगर मे नन्दलाल गुप्ता के मकान मे ताला तोड कर दस लाख आभूषण व नकदी चोरी करने में चोर कामयाब रहे। वही संजय गुप्ता के बंद मकान में ताला तोड़कर आभूषण व नकदी की चोरी हुई। इसके अलावा कोटवा, सेठवल समेत दर्जन भर जगहों पर चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। सभी में पुलिस का दावा है कि जांच हो रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का कहना है शीघ्र खुलासा होगा। क्षेत्रीय लोगों में चोरी का खुलासा न होने से पुलिस प्रशासन से कार्यशैली से उम्मीद टूट रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: डीएम का आशाओं संग संवाद जारी, आज ऋषिकेश अर्बन आशा संग चला डीएम संवाद

Sat Apr 26 , 2025
उत्तराखंड: डीएम का आशाओं संग संवाद जारी, आज ऋषिकेश अर्बन आशा संग चला डीएम संवाद,सागर मलिक *डीएम का वीर आशाओं संग संवाद जारी, आज ऋषिकेश अर्बन आशा संग चला डीएम संवाद डेंगू और मलेरिया नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल का महत्वपूर्ण निर्देश आपकी कठिनाईयों का हमे है इल्म, इस संकट […]

You May Like

advertisement