उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले अच्छी खबर, सीएम धामी के हेलीकॉप्टर ने की यमनोत्री हेलीपेड पर सफल लैंडिग

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले अच्छी खबर, सीएम धामी के हेलीकॉप्टर ने की यमनोत्री हेलीपेड पर सफल लैंडिग,
सागर मलिक

यमुनोत्री धाम में गरूड़गंगा के समीप हैलीपैड का निर्माण पूरा कर दिया गया है। उसके बाद से वहां पर लगातार हेलीकॉप्टरों के सफल लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास चल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी हेलीकॉप्टर ने रविवार को यमुनोत्री धाम के हेलीपैड पर सफल लैंडिंग की। कुछ देर हेलीपैड पर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर वापस देहरादून रवाना हुआ। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम धामी आगामी 30 अप्रैल को धाम के कपाटोद्धाटन पर यमुनोत्री पहुंच सकते हैं।

यमुनोत्री धाम में गरूड़गंगा के समीप हैलीपैड का निर्माण पूरा कर दिया गया है। उसके बाद से वहां पर लगातार हेलीकॉप्टरों के सफल लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास चल रहा है। पहले यूकाडा के हेलीकॉप्टर ने वहां पर दो दिन सुरक्षित लैंडिंग की।

उसके बाद सेना के चीता हेलीकॉप्टर ने वहां पर रेकी कर लैंडिंग की थी। वहीं, अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर ने वहां पर सफल लैंडिंग की। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टी की है। वहीं, अब इससे कयास लगाया जा रहा है सीएम धामी यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर धाम में पहुंच सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा:एसडीआरएफ ने राज्य में स्थापित की नौ अतिरिक्त पोस्ट, विषम परिस्थितियों से निपटने में होगी आसानी

Mon Apr 28 , 2025
चारधाम यात्रा:एसडीआरएफ ने राज्य में स्थापित की नौ अतिरिक्त पोस्ट, विषम परिस्थितियों से निपटने में होगी आसानी,सागर मलिक एसडीआरएफ के पास वर्तमान में कुल 31 स्थाई पोस्ट मौजूद हैं। इस बार नौ अतिरिक्त पोस्टों को बढ़ा दिया गया है। चारधाम यात्रा के लिए एसडीआरएफ ने प्रदेश में नौ अतिरिक्त पोस्ट […]

You May Like

advertisement