आजमगढ़ निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों का विशाल प्रदर्शन

आजमगढ़ निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों का विशाल प्रदर्शन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन और विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर मंगलवार को आजमगढ़ के विद्युत कर्मचारियों, अभियंताओं, अधिकारियों, अवर अभियंताओं, तकनीकी कर्मचारियों और विद्युत संविदा कर्मचारियों ने ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली है।विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में विद्युत विभाग के कर्मियों ने कार्यालय समय के बाद सिधारी स्थित हाइडिल कॉलोनी से निकलकर शंकर तिराहा, सिधारी नया पुल, रैदोपुर, एलवल, बड़ादेव, अग्रसेन चौराहा, कलेक्ट्रेक्ट, चर्च चौराहा, नरौली होते हुए वापस उद्गम स्थल पहुंचकर समाप्त हुई।विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक प्रभु नारायण पाण्डेय ‘प्रेमी’ ने कहा कि निजीकरण के बाद विद्युत कर्मियों की बड़े पैमाने पर छंटनी होगी और उनकी सेवा शर्तें प्रभावित होंगी, जिससे विद्युत विभाग में रोजगार के अवसर समाप्त हो जाएंगे और कार्यरत कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि निजीकरण के बाद आम जनता को मिलने वाली बिजली की दरों में भारी वृद्धि होगी, जिससे आम जनमानस और प्रदेश के किसानों को महंगी बिजली खरीदने पर मजबूर होना पड़ेगा।इसको लेकर सभी सदस्यों में निजीकरण को लेकर गहरा आक्रोश दिखा।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से व्यापक जनहित में निजीकरण के प्रस्ताव को निरस्त करने की अपील की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: पहलगाम हमले के बाद से शासन प्रशासन अलर्ट, कश्मीर के 16 फेरीवालों ने मंसूरी छोड़ा

Fri May 2 , 2025
देहरादून: पहलगाम हमले के बाद से शासन प्रशासन अलर्ट, कश्मीर के 16 फेरीवालों ने मंसूरी छोड़ा, सागर मलिक *कईयों ने सत्यापन अभियान के बाद शहर छोड़ा, 16 कश्मीरी फेरीवालों के मसूरी छोड़कर जाने की सूचना है। इनमें से कई पुलिस के सत्यापन अभियान चलाने के बाद शहर छोड़कर चले गए […]

You May Like

Breaking News

advertisement