जमीन को लेकर जानलेवा हमला एवं 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, महिला समेत पांच पर एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज के बिधौलिया में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दबंगों ने हमला बोल दिया। लात घूंसों से मारपीट करने के गला दबाकर बेहोश कर दिया। 50 लाख की रंगदारी मांगी। सीबीगंज थाने में महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
किला में मोहल्ला जामा मस्जिद के रहने वाले दानिश मियां की 12 बीघा पुश्तैनी भूमि ग्राम बिधौलिया, गाटा संख्या 166 में स्थित है। इस भूमि को लेकर उनके रिश्तेदार रिजवान मियां पुत्र शहजाद मियां, उस्मान मियां, इमरान मियां, उवैश मलिक तथा रेहाना (पुत्री शहजाद मियां) से लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन था।
दानिश मियां ने बताया कि 23 अगस्त 2024 को उच्च न्यायालय ने विपक्षियों के नाम किए गए बैनामों को निरस्त कर दिया। राजस्व परिषद, लखनऊ ने भी आदेश जारी कर खतौनी से उनके नाम हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद 23 दिसंबर 2024 को उन्होंने उक्त भूमि की रजिस्ट्री शाकिर अली पुत्र साबिर अली निवासी टावर सैथल, थाना हाफिजगंज के नाम कर दी।
24 अप्रैल 2025 को जब वे अपनी जमीन देखने पहुंचे तो वहां पर विपक्षियों से उनकी मुलाकात हो गई। जब उन्होंने कोर्ट के आदेशों की जानकारी दी, तो विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया गया, जिससे वे बेहोश हो गए। आरोप है कि इसी दौरान उनसे 50 हजार रुपये की जबरन वसूली की गई और कहा गया कि यदि जमीन वापस चाहिए तो 50 लाख रुपये और देने होंगे।
मुजीब मियां और एक अन्य व्यक्ति ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। दानिश मियां का यह भी आरोप है कि विपक्षी उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं और जमीन को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। दानिश मियां ने मामले की शिकायत आईजी रेंज से की। आईजी के आदेश पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये गये। साथ ही उन्होंने स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की भी गुहार लगाई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संजू भैया ने किया रक्तदान , बचाई जरूरतमंद की जान

Sat May 3 , 2025
संजू भैया ने किया रक्तदान , बचाई जरूरतमंद की जान दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जहां एक और समाज में कई लोग अनजाने होते हैं कई लोग अपने बन जाते हैं वही बरेली के वरिष्ठ समाज सेवी एवं राष्ट्र जागरण युवा संगठन के राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया […]

You May Like

Breaking News

advertisement