श्री श्री 1008 अखंड पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर पंचायती अखाड़ा निरंजनी
डॉ. स्वामी शाश्वतानंद गिरि जी महाराज को बनाया अखिल भारतीय संत समिति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरुक्षेत्र :- श्री श्री 1008 विरक्त संत शिरोमणि ब्रह्मलीन वामदेव जी महाराज ने अखिल भारतीय संत समिति का गठन किया था जो श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के अग्रगन्य मर्गदर्शक थे । अखिल भारतीय संत समिति में संतो के सभी संप्रदायों के संत पदाधिकारी प्रतिष्ठित हैं और यह समिति संपूर्ण देश के हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। हरिद्वार कुम्भ पर्व पर महाराज श्री को यह अखिल भारतीय संत समिति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व भानु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज
युगपुरुष स्वामी परमानंद जी महाराज निदेशक अखिल भारतीय संत समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 कुबेर पीठाधीश्वर अविचल दास जी महाराज गुजरात, श्री निर्मल पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानदेव जी महाराज वैष्णो चार संप्रदाय पीठाधीश्वर श्री फूलडोल बिहारी दास जी महाराज ,अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद जी महाराज एवं अनेकानेक जगतगुरुवों महामंडलेश्वरों विभिन्न संप्रदायों के संतों के समक्ष सौंपा गया ताकि यह अखिल भारतीय संत समिति के प्रकल्प देश ही नहीं वरन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दू समाज में प्रसारित कर इनके कार्यों को संपादित किया जा सके।
इस अवसर पर भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महन्त बंशी पुरी जी महाराज, षड्दर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परामहंसः ज्ञानेश्वर जी महाराज, राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद साध्वी प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज, संत प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष स्वामी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, शिव शक्ति पीठ के महन्त स्वामी वेद पुरी जी महाराज, श्री दुर्गा गायत्री शक्ति पीठ के महन्त वासुदेवानंद गिरि जी महाराज व अन्य संतों द्वारा महाराज श्री को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।