सपा नेता देवनाथ यादव के पिता का निधन, पूर्व मंत्री बलराम यादव सहित कई सपा नेताओं ने ब्यक्त किया शोक।

सपा नेता देवनाथ यादव के पिता का निधन, पूर्व मंत्री बलराम यादव सहित कई सपा नेताओं ने ब्यक्त किया शोक।
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के गोपालपुर विधान सभा के नेता एवं विद्यालय प्रबंधक देवनाथ यादव के पिता राम सूरत यादव का रविवार को देर रात निधन हो गया। स्वर्गीय राम सूरत यादव रिटायर दरोगा थें। उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी। वह कैंसर से पिछले एक वर्ष से पीड़ित थे। रविवार की रात लगभग 8 बजे पैतृक आवास गदनपुर हिच्छनपट्टी में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे 3 पुत्रों, बहू, पौत्रों से भरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह लगभग 10:30 बजे महाराजगंज स्थित भैरवनाथ धाम पर किया गया। सपा नेता के पिता राम सूरत यादव के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पूर्व मंत्री बलराम यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सपा विधायक नफीस अहमद, विधायक संग्राम यादव, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामबुझारत यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।। अतरौलिया से वी वी न्यूज़ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाईक सवार बदमाशों को अवैध असलहा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, की जा रही है पूछताछ।

Tue Apr 13 , 2021
बाईक सवार बदमाशों को अवैध असलहा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, की जा रही है पूछताछ। विवेक जायसवाल की रिपोर्ट। अतरौलियाआज़मगढ़ ।स्थानीय थाना अन्तर्गत  मीरपुर गांव से सटे शांति नगर चौराहे पर आज शाम लगभग 6:00 बजे अतरौलिया की तरफ से जा रहे एक मोटरसाइकिल पर दो बदमाशों की […]

You May Like

advertisement