36 बिरादरियों के सहयोग से करेंगे समाज का उत्थान : कृष्ण श्योकंद

36 बिरादरियों के सहयोग से करेंगे समाज का उत्थान : कृष्ण श्योकंद

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र ,21 मई : 36 बिरादरियों के सहयोग से समाज के उत्थान और सामाजिक बुराइयों को दूर करने लिए संगठित होकर कार्य किए जाएंगे। उक्त विचार जाट समाज के नवनियुक्त प्रधान कृष्ण श्योकंद ने नगर के प्रतिष्ठित पर्लमार्क होटल में पत्रकारों से संवाद करते हुए व्यक्त किए। कृष्ण श्योकंद ने बताया कि उनका प्रयास है कि हिंदू विवाह आचार संहिता के अंदर जो विसंगतियां हैं उनको सरकार के साथ विस्तृत विचार विमर्श के साथ दूर किया जाए और सामाजिक ताने बाने को खंडित होने से बचाया जा सके। कृष्ण श्योकंद ने बताया कि नौजवान पीढ़ी को अपने पूर्वजों के सम्मान का ध्यान रखते हुए वैवाहिक संबंधों में बंधना चाहिए क्योंकि इससे समाज की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। कृष्ण श्योकंद ने बताया कि गत दिनों जाट धर्मशाला में लिव इन रिलेशन, समान गोत्र में शादी और एक ही गांव में शादी चिंता का विषय पर समाज के लोगों से विस्तृत चर्चा की गई थी जहां समाज में व्यापक सुधार के लिए संकल्प लिए गए थे। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान वो विभिन्न संस्थाओं और बिरादरियों को साथ लेकर चलेंगे ताकि समाज में उल्लेखनीय बदलाव लाया जा सके और जनहित के कार्यों को गति मिल सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृष्ण योग जिला द्वारा आयोजित योग द्वारा निःशुल्क हड्डी रोग निवारण शिविर संपन्न

Thu May 22 , 2025
कृष्ण योग जिला द्वारा आयोजित योग द्वारा निःशुल्क हड्डी रोग निवारण शिविर संपन्न वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक शिवर स्थल पर अब नियमित निशुल्क योग साधना केंद्र स्थापित : गुलशन ग्रोवर। कुरुक्षेत्र 21 मई : भारतीय योग संस्थान पंजीकृत की हरियाणा प्रांत इकाई के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के कृष्ण योग जिला द्वारा […]

You May Like

advertisement