राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों की वेतन वृद्धि को लेकर बीएसए को दिया ज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों की वेतन वृद्धि को लेकर बीएसए को दिया ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बरेली इकाई ने 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों के इंक्रीमेंट की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद कुमार ने बताया कि 15000 शिक्षक भर्ती के नियुक्ति पत्र 28 जून 2016 को वितरित हुए थे तथा एक जुलाई 2016 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण इनकी ज्वाइनिंग 2 जुलाई को हो सकी। जिन साथियों की जॉइनिंग एक जनवरी से एक जुलाई के मध्य होती है उन सभी का इंक्रीमेंट जुलाई में देय होता है वही अगर जुलाई का प्रथम दिन का अवकाश होता है तो ऐसी स्थिति में 2 जुलाई को नियुक्ति कर्मचारी और शिक्षक साथियों की नियुक्ति एक जुलाई ही मानते हुए उनको इंक्रीमेंट का लाभ जनवरी में मिलना चाहिए। ऐसा ही मामला 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित साथियों के साथ हुआ है। एक जुलाई को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण उनकी ज्वाइनिंग 2 जुलाई को हो सकी, परंतु इनको वेतन वृद्धि का लाभ जुलाई 17 से मिल रहा है। जबकि जनवरी 17 से मिलना चाहिए। उत्तर प्रदेश के कुछ जनपद जैसे संत कबीर, नगर गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर ,आदि जनपदों में 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षक साथियों को वेतन वृद्धि का लाभ जनवरी 2017 से मिल रहा है इसी मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए बरेली को ज्ञापन सौंपकर वेतन वृद्धि का लाभ जनवरी से दिए जाने के लिए आदेश जारी करने का आग्रह किया। वहीं जिला कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने शिक्षकों की ड्यूटी का मुद्दा बीएसए साहब के समक्ष रखा। जिन शिक्षकों की ड्यूटी जीटीआई में परीक्षा संपन्न कराने हेतु लगाई गई है ऐसे शिक्षक साथियों की पूरी समर वेकेशन एग्जाम ड्यूटी में ही खत्म हो जाएगी ऐसे शिक्षक साथियों को प्रतिकर अवकाश देने की मांग की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलने वाले शिक्षकों में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय, गिरजेश कुर्मी, शैलेन्द्र सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार, मेगा जायसवाल, मुकेश, अरविंद कुमार, दिग्विजय, रोहित सिंह, अमन गुप्ता, राहुल, सुधांशु कुमार आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अराफ़ात के मैदान में 5 जून को हज का फर्ज़ अदा होगा

Thu May 29 , 2025
अराफ़ात के मैदान में 5 जून को हज का फर्ज़ अदा होगा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इस्लामी कैलेंडर के बारहवें महीने,ज़िल हिज्जा के महीने के दौरान हज का फ़र्ज़ अदा होता है,बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी ख़ाँ वारसी ने बताया कि हज ज़िल हिज्जा की 8 […]

You May Like

advertisement