मुख्यमंत्री के नवनियुक्त मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री के नवनियुक्त मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के युवा पत्रकार तुषार सैनी को मुख्यमंत्री नायब सैनी का मीडिया कॉर्डिनेटर बनाए जाने के फैसले से पत्रकार संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों में भारी उत्साह है, लोग तुषार सैनी को सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। तुषार सैनी कबीर कुटी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की और अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
तुषार सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नव नियुक्त मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान तुषार सैनी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नायब सैनी और सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे।
दो पत्रकारों को मिली जिम्मेदारी से उत्साहित कुरुक्षेत्र के पत्रकार करेंगे सम्मान और स्वागत
कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार पंकज अरोड़ा को सरस्वती सेवा समिति का मेंबर और तुषार सैनी को मुख्यमंत्री नायब सैनी का मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त होने के बाद पत्रकारों में भारी उत्साह है।
पत्रकार संगठन शहर के गणमान्य लोग और सामाजिक संस्थाएं तुषार सैनी और पंकज अरोड़ा का नागरिक अभिनंदन करेंगे। कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड स्थित होटल पर्ल मार्क में सुबह दस बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी का आशीर्वाद लेते मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी बचगांव।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साईं बाबा की मूर्ति स्थापना का 14 वॉ वार्षिक उमंग और उत्साह से मनाया जाएगा : डॉ. मिश्रा

Sat Jun 7 , 2025
साईं बाबा की मूर्ति स्थापना का 14 वॉ वार्षिक उमंग और उत्साह से मनाया जाएगा : डॉ. मिश्रा हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक संवाददाता – उमेश गर्ग।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मदिर पिपली के पीठाधीश और मां दुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य व […]

You May Like

advertisement