धर्म की रक्षा के लिए होना होगा एकजुट:- केवल शर्मा

धर्म की रक्षा के लिए होना होगा एकजुट:- केवल शर्मा

मुक्तसर साहिब : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब] :=

श्री ब्राह्मण सभा मुक्तसर की ओर से सभा के प्रधान केवल शर्मा जी के नेतृत्व में नव संवत् 2078 श्री दुर्गा मंदिर, श्री मुक्तसर साहिब में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहर और गांवों से लोग उपस्थित हुए। नववर्ष को मनाने का उत्साह लोगों में नजर आ रहा था। सभा के सदस्यों ने ज्योति प्रज्वलित करते हुए समागम का शुभारंभ किया। कर्मकांड एवं ज्योतिष के प्रकांड विद्वान आदरणीय श्री पंडित हरिदेव अर्जुन जी ने नव संवत् के बारे में बहुत ही विस्तृत जानकारी देते हुए महत्त्व पर प्रकाश डाला।सभा प्रधान केवल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमे अपने धर्म की रक्षा और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट होना ही होगा। केवल शर्मा और श्री मति वंदना शर्मा कौंसिलर ने सभा में आये सभी माननीय सदस्यों को सिरोपा भेंट करते हुए सम्मान किया। मनोज मोनू एंड पार्टी ने अपने भजनों के द्वारा सारी संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। समागम के अंत मे सभा के महासचिव वागीश शर्मा ने उपस्थित सभी माननीय सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। इस शुभ अवसर पर माननीय: = नगीन चंद शर्मा, एस डी ओ कुलदीप राज शर्मा, विजय शर्मा, पूर्व प्रधान राज कुमार डब्बू शर्मा, डी डी इ ओ कपिल शर्मा, दलजीत शर्मा डी ए प्रो. कुलवंत शर्मा, प्रो. राज कुमार, राम नारायण शर्मा, एडवोकेट अनुराग राहुल शर्मा, एडवोकेट राजपाल शर्मा, एडवोकेट मुकेश शर्मा, विनोद शर्मा सरपंच, बलराज शर्मा, प्रथम शर्मा, सुरिंदर शर्मा, सतीश कालिया, लक्ष्मण दास चिड़िया शर्मा, चिमन लाल शर्मा, अजय शर्मा, पवन शर्मा, नवनीत शर्मा, भूपिंदर शर्मा, मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा, कुलबीर राणा शर्मा, अश्वनी शर्मा, चरण दास शर्मा, गुलशन शर्मा, प्रेम शर्मा, अशोक शर्मा, शमिंदर राणा, राजिंदर शर्मा, सौरव शर्मा, जोनी शर्मा, जतिंदर शर्मा, मानव शर्मा, बिट्टू शर्मा शॉकर, तिलक राज शर्मा, आशु शर्मा एवं पूर्व प्रधान गीता मंदिर कमेटी झबेल वाली डा. नरिंदर शर्मा, पटवारी राम शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, पूर्व सरपंच पी. टी. जोशी अपने साथियों के साथ समागम में शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश/ रीवा/ आज रात 10 बजे से अगले 25 अप्रैल तक के लिए रीवा मे रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन (जनता कर्फ्यू) का लिया गया फैसला

Wed Apr 14 , 2021
मध्य प्रदेश/ रीवा/ आज रात 10 बजे से अगले 25 अप्रैल तक के लिए रीवा मे रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन (जनता कर्फ्यू) का लिया गया फैसला ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाह रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 *रीवा।।जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में आज रात 10 बजे से 25 अप्रैल तक के लिए संपूर्ण […]

You May Like

advertisement