राज्यस्तरीय दल द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लिया जायजा

उप संचालक डॉ. कन्नौजे ने किया निरीक्षण

कोरिया 27 जून 2025/ प्रतिमाह 9 और 24 तारीख को उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है और चिन्हित संस्था पर प्रसव कराने के लिए सलाह दी जाती है।

राज्य शासन के निर्देश पर मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में कोरिया जिला के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला अस्पताल जांच, उपचार किया जाता है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं का 25 इंडिकेटर पर चिन्हांकन कर स्वास्थ्य सेवाएं एवं संस्था में प्रसव कराने के लिए प्रेरित कर, परामर्श दी जा रही है, साथ ही सोनोग्राफी भी किया जा रहा है। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत में निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध है। विगत 24 जून को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप संचालक डॉ. अजय कन्नौजे द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान संचालित जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत का निरीक्षण किया गया।

डॉ. कन्नौजे ने गर्भवती महिलाओं से बातचीत की तथा लाइन लिस्टिंग पर अंकित संख्या के अनुसार निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम को और बेहतर करने लाइन लिस्टिंग कर उचित डाटा का संधारण करने हेतु निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 जुलाई को सांसद एवं विधायकों की उपस्थिति में होगी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक

Fri Jun 27 , 2025
27 एजेंडों पर होगी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श कोरिया 27 जून 2025/ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय  द्वारा जारी मार्गदर्शिका अनुसार विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु गठित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में 01 जुलाई 2025 को अपरान्ह 12 बजे […]

You May Like

advertisement