उत्तराखंड: राजधानी दून में शुक्रवार से सख्ती से लागू होंगे कोविड-19 के नियम।

उत्तराखंड: राजधानी दून में शुक्रवार से सख्ती से लागू होंगे कोविड-19 के नियम।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। राजधानी दून में शुक्रवार से कोविड-19 के नियम सख्ती से लागू होंगे। अब तक प्रशासन और पुलिस के हरिद्वार कुंभ में व्यस्त होने के कारण जिले में कोविड सुरक्षा की व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही थी।  लेकिन अब मुख्य शाही स्नान के बाद अधिकारियों और पुलिस का लौटना शुरू हो गया है।
जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ बढ़ रही है। ज्यादातर लोग कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि मास्क पहनने और दूरी बनाए रखने में भी हीलाहवाली की जा रही है। 

इसके कारण अन्य लोगों को भी खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू में भी बहुत ज्यादा सख्ती नहीं की जा रही है। लेकिन शुक्रवार से इसमें सख्ती की जाएगी।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई अन्य मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी व जवान कुंभ ड्यूटी में व्यस्त रहे। अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सरकारी दफ्तरों में सावधानी बरतने के दिए निर्देश, छह फुट की दूरी पर बैठेंगे कर्मचारी।

Thu Apr 15 , 2021
उत्तराखंड: सरकारी दफ्तरों में सावधानी बरतने के दिए निर्देश, छह फुट की दूरी पर बैठेंगे कर्मचारी।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकारी दफ्तरों में भी सावधानी बरतने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश […]

You May Like

advertisement